उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता शिव गोपाल सिंह चौहान को राज्य कृषि
उत्पादन एवं मंडी परिषद उत्तर प्रदेश का पैनल अधिवक्ता नामित किया गया है।
प्रयागराज । उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता शिव गोपाल सिंह चौहान को राज्य कृषि उत्पादन एवं मंडी परिषद उत्तर प्रदेश का पैनल अधिवक्ता मंडी परिषद के आयुक्त एवं निदेशक की अनुशंसा पर परिषद की तरफ से माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में विभागीय वादों की प्रभावी पैरवी करने हेतु पैनल अधिवक्ता नामित किया गया है।
शिव गोपाल सिंह चौहान फतेहपुर के मूल निवासी हैं इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विधि स्नातक के उपरांत माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में 2011 से विधि व्यवसाय में संलग्न है परिषद अधिवक्ता नामित होने पर अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है ।
अधिवक्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन कर उम्मीद जताई कि इनकी नियुक्ति से परिषद के वादों के निपटारे में तेजी आएगी
