कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए कल से शुरू होगी बुकिंग : उप कृषि निदेशक

कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए कल से शुरू होगी बुकिंग : उप कृषि निदेशक

विभिन्न कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों और कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान (सब्सिडी) पाने का सुनहरा मौका है। 

कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए कल से शुरू होगी बुकिंग : उप कृषि निदेशक


  • 16 से 30 जुलाई तक खुला रहेगा पोर्टल; रोटावेटर, थ्रेशर और ड्रोन समेत कई यंत्रों पर मिलेगी छूट

चन्दौली।कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों और कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान (सब्सिडी) पाने का सुनहरा मौका है। इन यंत्रों की बुकिंग के लिए आगामी 16 जुलाई 2026 से कृषि विभाग का पोर्टल खुलने जा रहा है। किसान भाई 30 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक भीमसेन ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए जनपद के पंजीकृत कृषकों को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी।

विभाग द्वारा विभिन्न छोटे-बड़े कृषि यंत्रों को सब्सिडी के दायरे में रोटावेटर, कल्टीवेटर और हैरो चैप कटर और मल्टी क्रॉप थ्रेशर लेजर लैंड लेवलर और स्ट्रॉ रीपर मिनी राइस मिल, मिनी ऑयल मिल और ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस कंबाइन हार्वेस्टर और कस्टम हायरिंग सेंटर शामिल किया गया है। 

 बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के लिए विभाग द्वारा टोकन मनी का निर्धारण किया गया है। 

यंत्र की श्रेणी (अनुदान राशि) आवश्यक टोकन मनी

₹1,00,000 (एक लाख) तक के अनुदान वाले कृषि यंत्र | ₹2,500 का टोकन मनी जमा करना होगा। इसी प्रकार 1,00,000 से अधिक के अनुदान वाले कृषि यंत्र ₹5,000 का टोकन मनी जमा करना होगा। 

बुकिंग की आधिकारिक वेबसाइट:
 https://agriculture.up.gov.in
बुकिंग की शुरुआत 16 जुलाई 2026
अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026
 
उप कृषि निदेशक ने जनपद के सभी पात्र एवं इच्छुक किसान भाइयों से अपील की है कि वे समय रहते आवश्यक दस्तावेजों के साथ पोर्टल पर अपनी बुकिंग सुनिश्चित करें, ताकि योजना का लाभ उठाने से वंचित न रह जाएं।