शासन की मनसा के अनुसार करेंगे कार्य :आकांक्षा सिंह

शासन की मनसा के अनुसार करेंगे कार्य :आकांक्षा सिंह

नयी उपजिलाधिकारी ने सकलडीहा का कार्यभार संभाला 

चंदौली। सकलडीहा उप जिलाधिकारी के प ग्रहण करने वाली आकांक्षा सिंह ने अपने कड़े तेवर के अनुसार ही दो टूक शब्दों में कहा कि शासन के मनसा के अनुसार ही कार्य करेंगे।
हालांकि , यहां की समस्या समाधान के लिए आकांक्षा सिंह को बहुत ही कड़ाई से पेश आना होगा। तहसील सकलडीहा में इस समय अधिवक्ता और लेखपाल संघ के बीच में झगड़ा हुआ है।इस समस्या का समाधान अति आवश्यक है, इसे लेकर बहुत ही विकट स्थिति पैदा हो गई है।अब ऐसी स्थिति में नए उप जिला अधिकारी आकांक्षा सिंह के बुद्धि विवेक की परीक्षा होनी तय है। यहां देखना है कि वे किस तरह से समस्या को हल करती हैं।