Mahindra Scorpio N Facelift के इंटीरियर की तस्वीरें लीक! मिला बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, 15 अगस्त को हो सकती है लॉन्च

Mahindra Scorpio N Facelift के इंटीरियर की तस्वीरें लीक! मिला बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, 15 अगस्त को हो सकती है लॉन्च

Mahindra Scorpio N Facelift इंटीरियर लीक! जानिए पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, संभावित कीमत और 15 अगस्त लॉन्च डिटेल्स।

Mahindra Scorpio N Facelift के इंटीरियर की तस्वीरें लीक! मिला बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, 15 अगस्त को हो सकती है लॉन्च
AI Image

Highlights:  
नया फीचर्स अपडेट: मौजूदा सिंगल-पेन की जगह अब मिलेगा बड़ा पैनोरमिक सनरूफ।  
हाई-टेक केबिन: थार रॉक्स वाला 10.25-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर। 
लॉन्च डेट: 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के मौके पर भारत में हो सकती है लॉन्च 

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में चार सालों से राज कर रही महिंद्रा स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio N) अब नए अवतार में आने के लिए पूरी तरह तैयार है। महिंद्रा अपनी इस लोकप्रिय एसयूवी को नया फेसलिफ्ट अपडेट देने जा रही है। हाल ही में इस अपडेटेड कार के इंटीरियर से जुड़ा एक एक्सक्लूसिव वीडियो लीक हुआ है, जिसे महिंद्रा के चाकण (Chakan) प्लांट में शूट किया गया माना जा रहा है। इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी ने नई स्कॉर्पियो एन का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।  

आइए जानते हैं लीक हुई तस्वीरों से सामने आईं नई स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट की 5 बड़ी खासियतें:  

1. बहुप्रतीक्षित पैनोरमिक सनरूफ (Panoramic Sunroof)

मौजूदा स्कॉर्पियो एन में सिंगल-पेन सनरूफ दिया जाता है, जिसकी कमी टाटा सफारी और महिंद्रा एक्सयूवी700 जैसी प्रतिस्पर्धी कारों के सामने महसूस होती थी। लीक तस्वीरों से साफ हो गया है कि फेसलिफ्ट मॉडल में पैनोरमिक सनरूफ दिया जाएगा। यह फीचर केबिन को और ज्यादा प्रीमियम व हवादार लुक देगा।

  2. बड़ा 10.25-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन  

केबिन का मुख्य आकर्षण इसका नया इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। 8-इंच के मौजूदा सिस्टम की जगह अब 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन दिया जाएगा, जो थार रॉक्स (Thar Roxx) और XUV 3XO में भी देखने को मिलता है। इस बड़ी स्क्रीन को एडजस्ट करने के लिए डैशबोर्ड के डिजाइन में बदलाव किया गया है और वर्टिकल एसी वेंट्स की जगह हॉरिजॉन्टल एसी वेंट्स दिए गए हैं।  

3. फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें सेमी-डिजिटल क्लस्टर की जगह 10.25-इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। यह स्क्रीन ड्राइवर को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और Level-2 ADAS अलर्ट जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां सीधा स्क्रीन पर दिखाएगी। 

 4. एक्सटीरियर में हल्के कॉस्मेटिक बदलाव  

चूंकि यह एक मिड-लाइफ फेसलिफ्ट है, इसलिए एक्सटीरियर में बड़े बदलाव नहीं होंगे। हालांकि, कार को नया लुक देने के लिए इसमें:  

  • नए 5-स्पोक अलॉय व्हील्स  
  • नई फ्रंट ग्रिल और री-डिजाइन बंपरकुछ 
  • नए कलर ऑप्शंस जोड़े जा सकते हैं। 

 इंजन और परफॉर्मेंस (कोई बदलाव नहीं)  

 मैकेनिकल मोर्चे पर महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में मौजूदा इंजन ऑप्शंस ही बरकरार रखे जाएंगे:  

इंजन ऑप्शन                                  2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल                             2.2-लीटर डीजल
पावर (Power)                                  203 PS                                                   370 PS 
टॉर्क (Torque)                              370 Nm (MT) / 380 Nm (AT)                  370 Nm (MT) / 400 Nm (AT)
ट्रांसमिशन ऑप्शनल  6-स्पीड MT / 6-स्पीड AT ...................6-स्पीड MT / 6-स्पीड AT (4WD ऑप्शनल)


संभावित लॉन्च डेट और कीमत  


महिंद्रा की परंपरा के मुताबिक, Scorpio N Facelift को 15 अगस्त 2026 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। नए फीचर्स जुड़ने के कारण इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹14.00 लाख के आसपास हो सकती है।  किनसे होगा मुकाबला?बाजार में सीधे तौर पर इसका मुकाबला Mahindra Thar Roxx, Tata Safari, Mahindra XUV 7XO और Toyota Innova Crysta जैसी SUVs से रहेगा।