शासन के मनसा के अनुसार जनपद में तहसील दिवस पर फरियादियों की भीड़ लगी रही त्योहार के दिन भी फरियादी नहीं चुके। अपनी शिकायत करने के लिए परेशान दिखे।
- नाग पंचमी के दिन भी फरियादियों की लगी भीड़
चंदौली। शासन के मनसा के अनुसार जनपद में तहसील दिवस पर फरियादियों की भीड़ लगी रही त्योहार के दिन भी फरियादी नहीं चुके। अपनी शिकायत करने परेशान दिखे।
जनता की समस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सदर तहसील परिसर में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान जिले के उच्च अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके पारदर्शी समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Also Read :Age Calculator – उम्र कैलकुलेटर
समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास और भूमि विवाद से जुड़े कुल 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए 03 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष 27 प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध और निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण के आधार पर ही शिकायतों का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। वहीं, पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों, विशेषकर भूमि विवाद और आपसी रंजिश के प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर पारदर्शी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर तहसीलदार सदर, क्षेत्राधिकारी (सीओ) पुलिस, सहित तहसील प्रशासन व जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
