राखी बांधकर बहनों ने दिया सुशील सिंह को आशीर्वाद

राखी बांधकर बहनों ने दिया सुशील सिंह को आशीर्वाद

रक्षाबंधन का कार्यक्रम कराकर विधायक सुशील सिंह ने सैयदराजा विधानसभा के सामान्य जनता को यह बताने की कोशिश किया कि आज की तारीख में भी विधायक सुशील सिंह सर्वोत्तम पसंदीदा विधायक हैं 

राखी बांधकर बहनों ने दिया सुशील सिंह को आशीर्वाद

  • आयुष मंत्री तथा राज्य सभा सांसद दर्शना  सिंह ने भी बहनों के प्यार को सराहा
  • सुशील सिंह विधायक ने बहनों के नजर में अपने आप को सर्वोत्तम विधायक साबित किया

चंदौली। रक्षाबंधन का कार्यक्रम कराकर विधायक सुशील सिंह ने सैयद राजा विधानसभा के सामान्य जनता को यह बताने की कोशिश किया कि आज की तारीख में भी विधायक सुशील सिंह सर्वोत्तम पसंदीदा विधायक हैं इसकी नमूना आज 8000 के लगभग महिलाओं का सैलाब देखने को मिला जो सभी ने खुशी-खुशी राखी बांधी। जो महिलाएं राखी नहीं बांधने का मौका नहीं मिला उनको विधायक अलग से साड़ी मीठा देकर उनको खुश किया।


कस्बा स्थित अमरवीर इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को आयोजित बहनों के सम्मान समारोह में मातृशक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने विधायक सुशील सिंह को भाई का स्नेह देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की और रक्षाबंधन के अवसर पर आशीर्वाद दिया। समारोह में प्रदेश के आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ मुख्य अतिथि तथा राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह विशिष्ट अतिथि रहीं।


आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन का रिश्ता बेहद पवित्र माना गया है। भारत दुनिया का ऐसा देश है, जहां मिट्टी और नदियों तक को मां का दर्जा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और अधिकार दिलाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार ने मातृशक्ति के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज में उनकी भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर इतनी बड़ी संख्या में मातृशक्ति का एकत्र होना उत्साह बढ़ाने वाला है। बहनों ने विधायक सुशील सिंह को भाई मानकर जिस आत्मीयता और विश्वास के साथ अपना आशीर्वाद दिया है, वह उनके प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है। 

उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का यह आशीर्वाद आने वाले समय में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

महिला आरक्षण कानून का उल्लेख करते हुए दर्शना सिंह ने कहा कि जब यह कानून सदन में लाया गया था, तब विपक्ष ने इसका विरोध किया था। आने वाले चुनाव में मातृशक्ति अपने मत के माध्यम से इसका जवाब देगी।
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि बहनों ने जिस विश्वास और अपनत्व के साथ उन्हें आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वह सदैव उनके ऋणी रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि बहनों के सुख-दुख में उनका भाई हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। क्षेत्र की महिलाओं की समस्याओं के समाधान और उनके हितों के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

समारोह में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, सुशील सिंह जनौली, आभा जायसवाल, निधि खरवार, अवधेश सिंह, राजेश सिंह, मृत्युंजय सिंह, आशु सिंह, रामजी कुशवाहा, रमेश द्विवेदी, इंद्रजीत बिंद समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल ने किया।

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें) ये भी खबरें पढ़ें :-