विधायक होने के बाद जनता को लोग भूल जाते हैं, लेकिन मेरे संस्कार में ऐसा नहीं है हमें पता है जनता ही हमारे लिए भगवान है।
- समाज में जनता ही बताती है विधायक का कैसा काम
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / चंदौली। क्षेत्र की जनता ही बताती है की विधायक का काम कैसा हो रहा है क्योंकि विधायक को आम जनता ही चुनती है लेकिन विधायक होने के बाद जनता को लोग भूल जाते हैं लेकिन मेरे संस्कार में ऐसा नहीं है हमें पता है जनता ही हमारे लिए भगवान है।
इसी क्रम में दिनांक 29 अगस्त को मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल जनहित से जुड़े कार्य के प्रति पूरी तरह समर्पित 33 लाख 97 हजार की लागत से बन रही सड़क का शिलान्यास जनता के हाथों कराया, उसी क्रम में आज अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड नियामताबाद के ग्राम सभा सेमरा में त्वरित आर्थिक विकास योजना से सेमरा में डोमरी मुख्य मार्ग से बाएं तरफ आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य लागत 33 लाख 97 हजार से बन रही सड़क का शिलान्यास अपनी उपस्थिति में स्थानीय देव तुल्य जनता के हाथों करवाया ,साथ ही यह भी बताते चले की >
इस अवसर पर स्थानीय जनता ने कहा की पहली बार कोई ऐसा विधायक आया है जो स्वयं शिलान्यास ना कर स्थानीय जनता से करवा रहा है यह हम सभी क्षेत्र वासियों का सम्मान है इसी कड़ी में विधायक रमेश जायसवाल ने देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विकास की गति रुके नहीं इसके लिए शासन स्तर पर जो भी प्रयास करना होगा वो करता रहूंगा।
शिलान्यास के अवसर पर गुलाब प्रधान , संजय पासवान, प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश, सुशील पटेल,हाजी वसीम, भरत भारतीय, प्रभु प्रजापति सहित क्षेत्र की देव तुल्य जनता उपस्थित रही।।
