चंदौली से बड़ी खबर , एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

चंदौली से बड़ी खबर , एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़िहिरा गांव में कुएं में समरसेबल निकालने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच लोग बेहोश हो गए। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। 

चंदौली से बड़ी खबर , एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत
चंदौली से बड़ी खबर , एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत 
खास बातें :-
  • जिले के आला अधिकारियों  का गांव में लगा ताता
  • चंदौली संकरे पक्के कुएं में उतरे पांच लोग, जहरीली गैस से तीन की मौत
  • समरसेबल निकालने के दौरान हुआ हादसा, मृतक एक ही परिवार के चाचा-भतीजे
चंदौली : जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़िहिरा गांव में शनिवार को करीब 20 फीट गहरे संकरे पक्के कुएं में समरसेबल निकालने के दौरान Toxic Gas की चपेट में आने से पांच लोग बेहोश हो गए। आनन-फानन में सभी को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। दो की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

बताया गया कि कुआं पक्का और काफी संकरा था। सबसे पहले वारिस उर्फ चंदा (17) कुएं को खोलकर अंदर उतरे। कुछ देर बाद उनके अचेत होने पर उन्हें बचाने के लिए परिवार के अन्य लोग भी एक-एक कर कुएं में उतरते गए। जहरीली गैस के कारण सभी बेहोश हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एंबुलेंस बुलाई गई और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

चंदौली से बड़ी खबर , एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत
चंदौली संकरे पक्के कुएं में उतरे पांच लोग, जहरीली गैस से तीन की मौत

हादसे में वारिस उर्फ चंदा (17), तौकिर (17) और आखिररुज्जमा (28) की मौत हो गई। वहीं शमसेर (25) और मेराज (26) घायल हैं, जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। बताया गया कि मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के चाचा-भतीजे हैं।



घटना की जानकारी मिलते ही शाम को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक सतीश तथा डीपीआरओ अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेने के साथ ही राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें) ये भी खबरें पढ़ें :-