सीडीओ चंदौली ने नौगढ़ व चकिया में विकास परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर गिरी गाज

सीडीओ चंदौली ने नौगढ़ व चकिया में विकास परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर गिरी गाज

सीडीओ आर. जगत साईं ने शनिवार को जनपद के विकास खण्ड नौगढ़ और चकिया का निरीक्षण कर विकास कार्यों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।

सीडीओ चंदौली ने नौगढ़ व चकिया में विकास परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर गिरी गाज
CDO आर. जगत साईं ने नौगढ़ व चकिया में विकास परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण

आईटीआई नौगढ़ 10-15 दिनों में हैण्डओवर कार्य पूरा करने के निर्देश 

सी.एम. कम्पोजिट विद्यालय के काम में मैनपावर बढ़ाकर लाए तेजी

कम्पोजिट विद्यालय भीषमपुर में सीडीओ ने बच्चों को पढ़ाया गणित

गंदगी मिलने पर कड़ा एक्शन, सचिव व एडीओ पंचायत का रोका वेतन

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट डेस्क / चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने शनिवार को जनपद के विकास खण्ड नौगढ़ और चकिया का निरीक्षण कर विकास कार्यों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने और जनसुविधाओं को बेहतर करने के कड़े दिशा-निर्देश दिए।

विकास खण्ड नौगढ़ में नव-निर्मित आईटीआई के निरीक्षण के दौरान राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि निर्माण कार्य 100% पूरा हो चुका है, लेकिन हैण्डओवर की प्रक्रिया बाकी है। सीडीओ ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर आगामी 10 से 15 दिनों के भीतर भवन को हस्तांतरित करने का स्पष्ट निर्देश दिया।

चकिया के ग्राम पंचायत गनेशपुर में निर्माणाधीन सी.एम. कम्पोजिट विद्यालय के निरीक्षण में पाया गया कि एकेडमिक ब्लॉक, मल्टीपर्पज हॉल, बालवाटिका और मिड-डे-मील शेड का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। कार्यदायी संस्था (CNDS) के प्रोजेक्ट मैनेजर को मैनपावर बढ़ाकर काम की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। 

सीडीओ आर. जगत साईं ने नौगढ़ व चकिया में विकास परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर गिरी गाज
सीडीओ चंदौली ने विकास परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फटकारा 

ग्राम पंचायत भीषमपुर के कम्पोजिट विद्यालय में सीडीओ ने बच्चों से संवाद कर विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे और उनका मार्गदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं कक्षा-1 के विद्यार्थियों को गणित विषय पढ़ाया। किचन शेड के निरीक्षण के साथ बीएसए को परिसर में बेहतर साफ-सफाई और मानकों के अनुसार सभी सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।


डिजिटल लाइब्रेरी, पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण


भीषमपुर में डिजिटल लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान पता चला कि फर्नीचर और किताबें आ चुकी हैं, जबकि अन्य पुस्तकें आनी बाकी हैं। सीडीओ ने डीपीआरओ को तत्काल शेष पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पंचायत भवन में पंचायत सहायक राहुल शर्मा द्वारा प्रस्तुत रजिस्टर में 100 से अधिक ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने का अंकन पाया गया।

सामुदायिक शौचालय की सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए केयरटेकर से मानदेय भुगतान की जानकारी ली गई और निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार शौचालय खुला रहे।

पशु अस्पताल के सामने कूड़े का ढेर मिलने पर सीडीओ ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने मौके पर ही संबंधित ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) और एडीओ पंचायत का वेतन रोकते हुए प्रतिदिन सफाई के लिए रोस्टर बनाने के निर्देश दिए। बीडीओ और एडीओ पंचायत को तत्काल कूड़ा हटवाकर एक सप्ताह तक प्रतिदिन की फोटो भेजने के निर्देश दिए गए। 

निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, प्रोजेक्ट मैनेजर और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें) ये भी खबरें पढ़ें :-