नेपाल से बहनों ने मंत्री अनिल राजभर को भेजा रक्षासूत्र

नेपाल से बहनों ने मंत्री अनिल राजभर को भेजा रक्षासूत्र

रक्षा बंधन के पर्व पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को मुहबोली बहनों ने नेपाल सहित विभिन्न प्रदेश से रक्षा सूत्र भेजा। 

नेपाल से बहनों ने मंत्री अनिल राजभर को भेजा रक्षासूत्र
फोटो:मंत्री अनिल राजभर को रक्षा बंधन के पर्व में रोरी टीका लगाती बहन

चन्दौली / सकलडीहा : रक्षा बंधन के पर्व पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को मुहबोली बहनों ने नेपाल सहित विभिन्न प्रदेश से रक्षा सूत्र भेजा। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के आवास पर बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर मंगलमय और दीर्घायु होने की कामना किया। इस दौरान कस्बा व क्षेत्र से दूर दराज से बहनों ने अपने भाई के घर पहुंचकर कलाई पर राखी बांधा।

सुबह से ही रक्षा बंधन की पर्व को लेकर कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ा था। बहनें अपने भाईयों को राखी बांधने के लिये दूर दराज से वाहन से घर पहुंचकर भाई के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।

 वही मंत्री अनिल राजभर की मुहबोली बहन सोनी पटवा और अर्चना पटवा ने नेपाल में बाढ आने के कारण नही आ सकी। विभिन्न प्रदेश की बहनों ने रक्षा सूत्र भेजकर मंत्री के खुशहाली की कामना किया। वही बहनों ने घर पहुंचकर मंत्री को विधि विधान से रोरी चंदन लगाकर रक्षा सूत्र बांधा। इस मौके पर रतेन्द्र राजभर,गोपाल राजभर,सूरज सिंह,अरविंद राजभर,कमलेश यादव,तौफिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें) ये भी खबरें पढ़ें :-