सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने राजभर समाज के एक नेता द्वारा सकलडीहा विधान सभा को सौदा करने का आरोप लगाया।
- आगामी 30 अगस्त को राजभर समाज की ओर से महापंचायत का आयोजन नईबाजार में
चन्दौली सकलडीहा : आगामी 30 अगस्त को राजभर समाज की ओर से महापंचायत का आयोजन नईबाजार में होना है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जनसर्म्पक शुरू कर दिया है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने राजभर समाज के एक नेता द्वारा सकलडीहा विधान सभा को सौदा करने का आरोप लगाया।
सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि राजभर समाज के दो दो नेता प्रदेश में मंत्री है। एक राजभर नेता सकलडीहा विधान सभा के राजभर समाज के स्मिता को बेचना चाह रहा है। जबकि किसी एक भी राजभर समाज के परिवार के लिये उन्होंने कुछ किया है। न तो आवास दिला पाये न तो शौचालय की व्यवस्था करा पाये। और प्रदेश के पंचायत विभाग का बड़ा नेता बताते है।
किसी गरीब राजभर समाज की बेटी की शादी तक नहीं करा पाये। यहां तक कि किसी राजभर समाज के बेटा को संविदा पर नौकरी भी नहीं दिला पाये। आज राजभर समाज का नेता बनकर सकलडीहा विधान सभा का सौदा करने में जुटे है।
जिसे लेकर राजभर समाज के लोग आगामी 30 अगस्त को नईबाजार में महापंचायत करके उनका पोल खोलने का काम करेंगी। राजभर समाज अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिये असली और नकली का पहचान कर लिया है। इस मौके पर केशव राजभर,मोहन राजभर सहित अन्य रहे।
