चंदौली: CDO आर जगत साईं का कड़ा रुख, चहनिया BDO को चेतावनी और कई ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोका

चंदौली: CDO आर जगत साईं का कड़ा रुख, चहनिया BDO को चेतावनी और कई ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोका

चंदौली में सीडीओ आर जगत साईं ने सामुदायिक शौचालयों और केयरटेकरों के भुगतान में लापरवाही पर चहनिया बीडीओ को चेतावनी जारी की और धानापुर, चकिया व शहाबगंज के सचिवों का वेतन रोका।

चंदौली: CDO आर जगत साईं का कड़ा रुख, चहनिया BDO को चेतावनी और कई ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोका

खास बातें :--

सख्त रुख: सामुदायिक शौचालयों के संचालन व केयरटेकरों के मानदेय भुगतान में लापरवाही पर सीडीओ आर जगत साईं ने ली अधिकारियों की क्लास।

बीडीओ को चेतावनी: चहनिया के खंड विकास अधिकारी (BDO) को कार्य में शिथिलता बरतने पर कारण बताओ नोटिस/चेतावनी जारी।

वेतन रोकने का आदेश: धानापुर, चकिया और शहाबगंज विकास खंडों के संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोकने का निर्देश।

पूर्वांचल न्यूज प्रिंट डेस्क / चंदौली। जिला स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण समिति की बैठक जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देश में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान विकास कार्यों में लापरवाही एवं शिथिलता और जनसमस्याओं के निस्तारण में ढिलाई पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारी को जमकर फटकार लगाई है। समीक्षा बैठक के दौरान चहनिया बीडीओ की सुस्त कार्यशैली पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीडीओ ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी। सभी बीडीओ से कहा कार्यप्रणाली में सुधार न होने पर कड़ा प्रशासनिक कदम उठाया जाएगा।

विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान सीडीओ ने ब्लॉकवार कल्याणकारी योजनाओं, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा तथा पेयजल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। 

चंदौली: CDO आर जगत साईं का कड़ा रुख, चहनिया BDO को चेतावनी और कई ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोका

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रगति बढ़ाने व ऑन लाइन आवेदन का निस्तारण, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, RRC संचालन हेतु निर्देशित किया । उन्होंने सामुदायिक शौचालय के संचालन हेतु समस्त सहायक विकास अधिकारी, पंचायत को निर्देशित किया गया कि सामुदायिक शौचालय की दिवाल पर खुलने व बंद होने का समय अंकित अवश्य कराया जाय तथा समय से खुले साफ सफाई बेहतर रखते हुये संचालन सुनिश्चित कराये। 

उन्होंने केयर टेकर का समय से प्रति माह भुगतान न होने की जानकारी पर गहरी नाराजगी व्यक्त किया। विकास खण्ड धानापुर,चकिया व शहाबगंज में केयर टेकराे का लम्बे समय तक वेतन लम्बित रखने पर सचिवों का वेतन रोकने के निर्देश दिये जब तक केयर टेकराे का शतप्रतिशत भुगतान न जाता तथा सभी सचिव अपने रोस्टर वार निर्धारित स्थल पर सुबह दस बजे उपस्थित रह कर कार्य संपादित करें ।

 उन्होंने जनपद में असक्रिय सामुदायिक शौचालय को सक्रिय कराने के शख्त निर्देश देते हुये उन्होंने कहा इसका कड़ाई से पालन करते हुये शौचालयों का संचालन शतप्रतिशत सुनिश्चित हो।  ODF मॉडल ग्रामों के द्वितीय सत्यापन का शत प्रतिशत रिपोर्ट अपलोड करने के लिए सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित किया।

बैठक के दौरान डी सी नरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी व समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत उपस्थित रहे।

निष्कर्ष

चंदौली में CDO आर. जगत साई की तेज़ और पक्की कार्रवाई से जिले में एडमिनिस्ट्रेशन को और सख्त करने का एक कड़ा मैसेज गया है। पब्लिक वेलफेयर प्रोग्राम और स्वच्छ भारत मिशन जैसे ज़रूरी कामों को लागू करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की सैलरी रोकने से डेवलपमेंट के काम में तेज़ी आएगी। इसके अलावा, अधिकारियों को समय पर पेमेंट पक्का करने से गांव के लेवल पर सिस्टम बेहतर होगा।

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें) ये भी खबरें पढ़ें :-