बुजुर्गों का सम्मान व आदर्शों को आत्मसात कर भारतीय संस्कृति के वाहक बनें युवा : राज्य सूचना आयुक्त

बुजुर्गों का सम्मान व आदर्शों को आत्मसात कर भारतीय संस्कृति के वाहक बनें युवा : राज्य सूचना आयुक्त

एविटाॅस हैल्थ केयर फाउण्डेशन एवं सन राइजर्स स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में विकास नगर रायबरेली में स्वर्गीय वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी जी की पुण्यतिथि एवं स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। 

अपलोड किया जा रहा है: 1842407 में से 1842407 बाइट को अपलोड किया जा चुका है.

रायबरेली / लखनऊ : राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश पी0एन0द्विवेदी जी ने एविटाॅस हैल्थ केयर फाउण्डेशन एवं सन राइजर्स स्कूल विकास नगर के संयुक्त तत्वाधान में विकास नगर रायबरेली में आयोजित स्वर्गीय वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी जी की पुण्यतिथि एवं स्मृति समारोह कार्यक्रम पर ‘‘सम्मान गरिमा एवं जागरूकता के साथ बेहतर जीवन की ओर‘‘,विषयक आयोजित कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में उद्बोघित करते हुए कही, उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति की सबसे समृद्धशाली परम्परा रही है कि बुजुर्ग बोझ नहीं बल्कि जीवन का मार्गदर्शक रहे हैं, आज यही परम्परा हमारे बीच से लोप हो रही है। 

उन्होंने रामचरित मानस के विमिन्न प्रसंगों के तार्किक मर्म को समाज के पथ प्रदर्शक के रूप में प्रस्तुत किया। समाज के दवाबपूर्ण वातावरण से होने वाली नौनिहालों पर पड रहे कुप्रभावों पर प्रकाश डाला, साथ ही नौनिहालों के जीवन पर स्वतंत्रता व स्वच्छन्दता के बीच के अंतर को समझाया। 

अपलोड किया जा रहा है: 1524352 में से 1486848 बाइट को अपलोड किया जा चुका है.


इस अवसर पर उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इस परम्परा को बल दिया और साथ ही कार्यक्रम के सतत संचालन हेतु आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया। 

पूर्व उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ के अध्यक्ष लल्लन मिश्रा ने कहा कि आज नीवनता से पुरातन संस्कृति को लोप होने के कारण युवाओं में सामाजिक संबंधों की संस्कृति का लोप और आधुनिकता अर्थवादी संस्कृति का चरमोत्कर्ष देखने को मिल रहा है, जिसके कारण बुजुर्ग अपने ही घरों में अनाथ एवं असहाय के स्थिति जीवन यापन करने को विवश हो गये हैें इसको दूर करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। 

चिकित्सक डा0 फकरे आलम ने उपनिषदों एवं धर्म साहित्यों को हवाला देते हुए बताया कि हम सभी मनु एवं सतरूपा की ही औलादें है किन्तु समय काल एवं परिस्थितियों के अनुसार विभिन्न वर्गों में विभाजित होते चले गये, लेकिन मानवता हमें यही सिखाती है कि हमारे जन्मदाता जो भी रहे हों उनका आदर एवं सम्मान आवश्य करें।

अपलोड किया जा रहा है: 1691463 में से 1486848 बाइट को अपलोड किया जा चुका है.


इस अवसर पर अपने विचार रखने वाले प्रमुख लोगों में राम औतार सिटी मजिस्ट्रेट, डा0 जे.डी. द्विवेदी पूर्व प्राचार्य फिरोज गांधी कालेज, डा0 सुनील त्रिवेदी, अरूण कुमार त्रिपाठी जिला समन्वयक, मध्यान्ह भोजन जनपद अमेठी, अनन्त कुमार मिश्रा, मेनेजिंग डायरेक्टर इरवाइन टेक्नालाॅजीज प्रा0लि0 एवं विद्यालय प्रबन्धक रहे। 

कार्यक्रम का आयोजन राजन अवस्थी, जिला समन्वयक, एॅविटाज फाॅउण्डेशन एवं संयोजक दिनेश पाल ने डा0 धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी जी के पूज्य पिता जी की स्मृति समारोह कार्यक्रम के अवसर पर किया गया। उन्होंने बताया कि आज के इस अवसर पर जनपद रायबरेली से ‘एज अभियान‘ वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, अधिकारों, और बेहतर जीवन के लिए एॅविटास फाउण्डेशन द्वारा 2 अक्टूबर 2026 को रायबरेली में एज अभियान का शुभारंभ किया गया। 


एज का अर्थ -एजिंग विद ग्रेस एंड एम्पावरमेेंट, अर्थात गरिमा और सशक्तिकरण के साथ उम्र का बढना। उम्र बढना जीवन का स्वाभाविक और महत्वपूर्ण चरण है। वरिष्ठ नागरिकों को केवल देखभाल की आवश्यकता वाले व्यक्ति के रूप में नहीं, बल्कि अपने अनुभव, ज्ञान और जीवन योगदान के साथ परिवार और समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाना चाहिए। 



कार्यक्रम का सफल संचालन अरविन्द कुमार भारद्वाज, एडवोकेट हाइकोर्ट, माननीय मंत्री प्रतिनिधि कैबिनेट मंत्री पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ बोर्ड एवं हज, उ0प्र0 सरकार ने किया।

इस अवसर पर अभिज्ञान पाण्डेय, राम वाजपेई, विभा त्रिपाठी, श्वेता द्विवेदी,, देवेन्द्र शुक्ला, महेश मिश्रा, सोनू भदौरिया, मुरारी पाण्डे, करूणा शंकर चैधरी, ब्रजेश श्रीवास्तव, जय शंकर वाजपेई,

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें) संबंधित खबरें पढ़ें :-