मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का कानपुर मुख्यालय के अपर आयुक्त ने जनपद चंदौली में की युवा इकाइयों की औचक जांच, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का कानपुर मुख्यालय के अपर आयुक्त ने जनपद चंदौली में की युवा इकाइयों की औचक जांच, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जनपद में प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर और उद्यमी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत संचालित ऋण प्राप्त इकाइयों का स्थलीय सत्यापन किया गया।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का कानपुर मुख्यालय के अपर आयुक्त ने जनपद चंदौली में की युवा इकाइयों की औचक जांच, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

चंदौली। जनपद में प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर और उद्यमी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत संचालित ऋण प्राप्त इकाइयों का स्थलीय सत्यापन किया गया। कानपुर मुख्यालय से आए अपर आयुक्त उद्योग हरीश प्रताप सिंह ने आज औचक निरीक्षण कर धरातल पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया और प्रगति की समीक्षा की।

सत्यापन अभियान के दौरान अपर आयुक्त उद्योग ने जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित स्वरोजगार इकाइयों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग यूनिट, स्वीट मेकिंग (मिष्ठान निर्माण) इकाई, आरओ (RO) प्लांट यूनिट इकाइयों का भौतिक सत्यापन किया गया। 

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का कानपुर मुख्यालय के अपर आयुक्त ने जनपद चंदौली में की युवा इकाइयों की औचक जांच, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अधिकारियों ने इकाइयों के संचालन, उत्पादन गुणवत्ता, और ऋण राशि के सदुपयोग की स्थिति को परखा तथा उद्यमियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना। जनपद में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान हेतु कुल लक्ष्य 1700 इकाइयां प्राप्त हुआ है जिसके सापेक्ष बैंकों को प्रेषित आवेदन 1510 आवेदन, ऋण वितरण (वितरित मामले) बैंकों के सहयोग से अब तक 580 आवेदनों में सफलतापूर्वक ऋण का वितरण किया जा चुका है।

इस निरीक्षण और सत्यापन प्रक्रिया के दौरान उपायुक्त उद्योग श्री उदय प्रकाश, सहायक आयुक्त उद्योग श्री ध्रुव सिंह, तथा सीएम युवा फेलो पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें) संबंधित खबरें पढ़ें :-