चंदौली: सकलडीहा पुलिस ने पकड़े 2 शराब तस्कर, 90 पाउच देशी शराब बरामद

चंदौली: सकलडीहा पुलिस ने पकड़े 2 शराब तस्कर, 90 पाउच देशी शराब बरामद

सकलडीहा पुलिस ने भोजापुर रेलवे क्रासिंग के पास 2 देशी शराब तस्करों को किया गिरफ्तार। 90 पाउच (18 लीटर) ब्लू लाइम देशी शराब जब्त, आबकारी एक्ट में केस दर्ज।

sakaldiha-police-arrest-two-desi-liquor-smugglers-bhojapur-crossing

👉भोजापुर रेलवे क्रासिंग के पास देर रात सकलडीहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

👉सकलडीहा क्षेत्र के दो तस्कर गिरफ्तार, 18 लीटर 'ब्लू लाइम' देशी शराब जब्त

👉मु0अ0सं0 200/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज, विधिक कार्रवाई जारी

👉चेकिंग अभियान में मुस्तैद रही पुलिस टीम: तस्करी रोकने को लेकर कड़े निर्देश

चंदौली चीफ ब्यूरो दिवाकर राय (पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट): जनपद चंदौली में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के क्रम में थाना सकलडीहा पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मौजूद थानाध्यक्ष उप-निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात दबिश देकर भोजापुर रेलवे क्रासिंग के पास से दो शातिर शराब तस्करों को धर दबोचा और उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब की खेप बरामद की।

भोजापुर रेलवे क्रासिंग के पास देर रात हुई घेराबंदी

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार दिनांक 10.10.2026 की रात समय करीब 23:50 बजे सकलडीहा पुलिस टीम क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग में मामूर थी। इसी दौरान भोजापुर रेलवे क्रासिंग के समीप दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में माल ले जाते देखा गया। पुलिस टीम को सामने देखते ही दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने त्वरित घेराबंदी करते हुए दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।

90 पाउच 'ब्लू लाइम' देशी शराब बरामद

पुलिस द्वारा मौके पर ली गई तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 90 पाउच (कुल 18 लीटर) देशी शराब 'ब्लू लाइम' बरामद की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अवैध रूप से शराब का परिवहन कर बिक्री करने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दिनांक 11.10.2026 को थाना सकलडीहा पर मुकदमा अपराध संख्या 200/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. किशन पुत्र विक्रमा राम, निवासी: अम्बेडकर नगर सकलडीहा, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली (उम्र लगभग 19 वर्ष)

  2. संजय पुत्र कामता राम, निवासी: सकलडीहा बस्ती, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली (उम्र लगभग 35 वर्ष)

बरामदगी का विवरण:

  • 90 पाउच (कुल 18 लीटर) देशी शराब 'ब्लू लाइम'

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:

  1. उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह (मौजूद थानाध्यक्ष), थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली

  2. उ0नि0 अभिमन्यु राय, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली

  3. का0 संदीप यादव, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली

  4. का0 अंकुर शुक्ला, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली चंदौली की और बड़ी खबरें आगे पढ़ें..

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें) संबंधित खबरें पढ़ें :-