जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के पूर्णकालिक सचिव श्रीमती निकिता गौड़ द्वारा आज वन स्टाप सेन्टर चन्दौली का निरीक्षण किया गया ।
- वन स्टाफ सेंटर में मिली खामियां
चीफ ब्यूरो दिवाकर राय चंदौली (पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट ) : जनपद चंदौली में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के पूर्णकालिक सचिव श्रीमती निकिता गौड़ द्वारा आज वन स्टाप सेन्टर चन्दौली का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान 08 कर्मचारीगण उपस्थित मिले जिसमें केन्द्र प्रशासक दीक्षा अग्रहरी, मनोसामाजिक परामर्शदाता अर्चना देवी, नर्स कुमारी अनीता, मल्टीटास्किंग स्टाफ संगीता कुमारी, मुख्य महिला आरक्षी सरस्वती, महिला आरक्षी सुनीता, पी0आर0डी0 गार्ड चंद्रशेखर व ड्राइवर कौशल यादव उपस्थित पाये गये । वन स्टाप सेन्टर के निरीक्षण दौरान वहां की उपस्थिति पंजिका, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा स्थिति, कमरे, खान-पान, सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय और बेड का उचित समुचित प्रबंधन देखने को मिला ।
निरीक्षण दौरान मेडिकल किट में मेडिसिन कम मात्रा में पाई गई। सचिव महोदया द्वारा बताया गया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में चल रहा वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) संकटग्रस्त महिलाओं के लिए एक मजबूत सहारा साबित हो रहा है।

