विधायक सुशील सिंह के प्रोत्साहन से विधानसभा के जितने नवयुवक थे सबके शरीर में जैसे करंट लग गया हो, वह अपनी तैयारी खेल भावना को देखते हुए अपने अलग ढंग से खेल खेलने के लिए मैदान में गजब खेल गए।
- समाज में खेल भावना को आगे रखने के लिए नवयुवको में प्रतिस्पर्धा की तैयारी से जनता दंग
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / चंदौली। विधायक सुशील सिंह के प्रोत्साहन से विधानसभा के जितने नवयुवक थे सबके शरीर में जैसे करंट लग गया हो वह अपनी तैयारी खेल भावना को देखते हुए अपने अलग ढंग से खेल खेलने के लिए मैदान में गजब खेल गए।
ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति का विकास करनें, ग्रामीण प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें जनपद, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक विकसित करने, युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना एवं स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करने तथा खेलों के माध्यम से स्वस्थ्य समाज के निर्माण के उद्देश्य से विभिन्न आयु वर्ग में आठ खेल विधाओं यथा-एथलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिन्टन, फुटबाल, जूडो में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग में महिला/बालिका एवं पुरुष/बालक श्रेणी में मा० विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन युवा कल्याण विभाग द्वारा विधानसभा-382 सैयदराजा में दिनांक 19 नवम्बर, 2026 को स्थान-अमरवीर इण्टर कालेज धानापुर में कराया गया।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ मा० विधायक विधानसभा सैयदाराजा के श्री सुशील सिंह एवं विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख श्री अजय सिंह एवं खण्ड विकास अधिकारी धानापुर साद अहमद द्वारा मॉ० सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित व झण्डा फहराकर किया गया। मुख्य अतिथियों का स्वागत श्री राजन कुमार यादव, क्षे०यु०क०अ० वि०ख० धानापुर द्वारा अंगवस्त्र, मोमेन्टो व बुके देकर किया गया है। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता में अगुन्तक खिलाड़ियों को अपनी-अपनी विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनें एवं जनपद का नाम उज्ज्वल करनें की शुभाकामना दी गयी।
अपने उद्बोधन में उन्होनें कहा कि खिलाड़ी ही देश का भविष्य है। आप में अपार सम्भावनाये हैं। आप अपने उर्जा का प्रयोग सकारात्मक सोच एवं क्रियकलाप में लगाये। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिये स्वच्छता एवं खेलकूद की गतिबिधियों की अपने जीवन में सम्मिलित करें। हमेशा सकारात्मक विचार अपने अन्दर लाये, और दूसरों को सकारात्मकता की प्ररेणा दे। कार्यक्रम का संचालन श्री रजनीश कुमार पाण्डेय नोडल अधिकारी/क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, वि०ख०-सकलडीहा द्वारा किया गया है।
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
संबंधित खबरें पढ़ें :-

