वर्तमान में एकादशी, देव दीपावली तथा विवाह का सीजन प्रारंभ होने के कारण जनपद के मुगलसराय थाना क्षेत्र यातायात का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है।
चीफ ब्यूरो दिवाकर राय चंदौली (पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट )
वर्तमान में एकादशी, देव दीपावली तथा विवाह का सीजन प्रारंभ होने के कारण जनपद के मुगलसराय थाना क्षेत्र यातायात का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है। सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनहित में निम्न निर्णय लिया गया है-
प्रतिबंधित मार्ग- कोयला मंडी से पड़ाव एवं रामनगर की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित (नो-एंट्री) रहेगा।पूर्व में लागू व्यवस्था दिन में 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कोयलमंडी से जो भारी वाहन बाहर निकलते थे, वह अब नहीं निकल पाएंगे और रात के 9:00 बजे के बाद ही जा पाएंगे।
अपील एवं आवश्यक निर्देश- सभी ट्रांसपोर्टरों से अनुरोध है कि वे अपने स्तर से समस्त ट्रक चालकों को इस आदेश से अवगत करा दें, ताकि वे निर्धारित समय के दौरान उक्त मार्ग पर प्रवेश न करें और अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। यातायात के दबाव की समीक्षा के उपरांत उच्चाधिकारियों द्वारा जो भी अग्रिम निर्णय लिया जाएगा, उसकी सूचना समय से दे दी जाएगी।
आम जनमानस की सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु लिया गया यह निर्णय जनहित में है। चन्दौली यातायात पुलिस आपसे पूर्ण सहयोग की अपेक्षा करती है। असुविधा के लिए खेद है .

