सरकारी विद्यालय को प्रभात व धर्मेंद्र ने भेंट किया टेबल व कुर्सी , पेश किया एक नया मिसाल

सरकारी विद्यालय को प्रभात व धर्मेंद्र ने भेंट किया टेबल व कुर्सी , पेश किया एक नया मिसाल

.सकलडीहा। सोमवार को सरकारी प्राथमिक विद्यालय पीथापुर के वार्षिकोत्सव के मौके पर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गांव दो महानुभाओं ने एक बड़ा मिसाल पेश किया।  यह समाज के लिए एक नई दिशा प्रदान करेगी। गांव के प्रभात व धमेंद्र सिंह ने कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को बैठने के लिए टेबल व कुर्सी भेंट किया। ये दोनों इसी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण किया है। इस पहल को एक उदाहरण के बतौर चर्चा किया जा रहा है। क्यूंकि अब तक निजी विद्यालयों को ही लोग मदद करते रहे हैं। मगर इसे सरकारी विद्यालय को कुर्सी व बेंच की मदद देकर प्राथमिक शिक्षा के प्रति लोगों की नजरिए को बदलने की कोशिश मानी जा रही है। जो प्राथमिक शिक्षा के लिए अपने  आप मे अनूठा होगा।  जहाँ प्रभात सिंह दुबई में काम करते हैं, वहीं धर्मेंद्र सिंह कलकत्ता में अध्यापक हैं। ये दोनों कहते हैं कि इस विद्यालय में हम लोग फ़टी टाट पर बैठकर पढ़ाई की थी। इस प्राथमिक विद्यालय से हमारे ज्ञान के बीज अंकुरित हुए थे। ऐसे विद्यालय के बच्चों  की मदद होनी चाहिए। हम दोनों ने अपने गुरुजनों व विद्यालय का कर्ज उतारने की एक छोटी सी कोशिश की है।