आवाजापुर में विद्यालय का ताला तोड़कर चोर उठा ले गए टैब, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई थाने में रिपोर्ट

आवाजापुर में विद्यालय का ताला तोड़कर चोर उठा ले गए टैब, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई थाने में रिपोर्ट


धानापुर/चन्दौली। आवाजापुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर उसमे रखा टैब सहित हजारों रुपये के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। प्रधानाध्यापक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रातः जब स्कूल में पहुंचा तो कार्यालय और उसमें रखे आलमारी का ताला टूटा हुआ था, सभी कागजात बिखरे पड़े थे। सब सामान देखने के बाद पाया गया कि टैब गायब था, जिसका डब्बा फेंका हुआ था। और अन्य सामान व मध्यान्ह भोजन का राशन पड़ा हुआ था। प्रधानाध्यापक ने तत्काल  थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है। चोरों का पता लगाने में स्थानीय पुलिस जुट गयी है।