चन्दौली। इन दिनों डीडीयू जंक्शन का सर्कुलेटिंग एरिया नशेड़ियों का ऐशगाह बन गया है। इस इलाके में दिनभर दर्जनों नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहा है। आलम यह है कि दिनभर नशेड़ी आपस में मारपीट व गाली गलौज करते रहते हैं। जिससे यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। नशेड़ी दिनभर जुआ भी खेलते रहते हैं। स्थिति यह है कि आए दिन नशेड़ियों की आपसी लड़ाई से आने जाने वाले यात्रियों का यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। उन्हें पुलिस का कोई भय नहीं रहता है। नशेड़ी यात्रियों के सामान छीनकर चंपत हो जाते हैं। दिलचस्प पहलू तो यह है कि नशेड़ियों ने नशे की हालात में दो लोगों की हत्या भी कर चूंके हैं। वाबजूद पुलिस निष्क्रिय रहती है। आपराधिक गतिविधियों में नशेड़ियों के लिप्त होने से सर्कुलेटिंग एरिया की स्थिति व माहौल काफी खराब हो चुका है। लोगों ने पुलिस अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाया है।
