लखनऊ। यूपी की राजधानी में शुक्रवार को सुबह से ही तेज हवा व आंधी बहनी शुरू हो गई थी। नौ बजते- बजते बूंदाबांदी के साथ बारिश होने लगी। ठंड से कोरोना वायरस के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। कोरोना वायरस के यूपी में मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अब तक कुल 43 मामले पॉजिटिव हो चुके हैं। सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या नोएडा में 17 तक पहुंच गयी है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव केस के चार नये मामले सामने आये हैं। इनमें तीन नोएडा के मरीज हैं और एक आगरा से मामले सामने आये हैं। इनके सैंपल की जांच रिपोर्ट आज आयी है। इससे पहले गुरुवार तक उत्तर प्रदेश में 592 लोगों में कोरोना जैसे लक्ष्ण। कोरोना प्रभावित देशों से अबतक 37,196 लोग उत्तर प्रदेश लौटे हैं, कल तक 43 लोगों की जांच पॉजिटिव पाई गई। इनमें आगरा के 9, गाजियाबाद 3, शामली 2, लखनऊ 8, नोएडा में 14, पीलीभीत 2, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, मुरादाबाद, कानपुर, जौनपुर, शामली, बागपत में एक-एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी, और 7 आगरा, 2 गाजियाबाद और 4 नोएडा,1 लखनऊ समेत 14 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किये गये। यूपी के हवाई अड्डों पर अब तक 26,369 लोगों की जांच की गई। यूपी में नए आये पॉजिटिव मरीजों की किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज ने इसकी पुष्टि की है। मरीजों में दो महिला व दो पुरुष हैं। सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। नोएडा में मरीजों की संख्या अब 17 तक पहुंच गयी है। इस तरह राज्य में अब कुल मरीजों की संख्या 46 तक पहुंच चुकी है।
प्रदेश में नोएडा में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आये हैं। शुक्रवार को आयी मरीजों की रिपोर्ट की बात करें तो 33 वर्षीय महिला, पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुई, वहीं 54 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव रोगी के संपर्क में आने से बीमार हुई। तीसरे मरीज की बात करें तो अभी तक उसके बार में कोई जानकारी नहीं है कि वह कैसे संक्रमित हुआ। इस बीच यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की कोरोना रिपोर्ट तीसरी बार निगेटिव आयी है। परिवार में 6 लोगों का सैंपल लिया गया था। राहत की बात ये है कि पूरे परिवार की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ मंत्री जय प्रताप सिंह आइसोलेशन अवधि को पूरा करेंगे। आपको बता दें कि
बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में स्वास्थ मंत्री शामिल हुए थे, जिसके बाद उन्हें संक्रमित होने की आंशका बढ़ गई थी। इसके अलावा राजस्था के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व उनके बेटे दुष्यंत सिंह की भी तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आयी है।