योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में 'रामलला' को अस्थायी मन्दिर में किया गया शिफ्ट

योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में 'रामलला' को अस्थायी मन्दिर में किया गया शिफ्ट

लखनऊ। करोड़ों हिंदुओं के आराध्य और आस्था के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम 'रामलला' को नवरात्रि के पहले दिन बुधवार को सुबह तीरपाल से हटाकर अस्थाई फाइबर के मंदिर में विराजमान कर दिया गया। इस नेक काम को स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंद में उठाकर अपने हाथों से किया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई साधु-संत मौजूद रहे। यह जानकारी मुख्यमंत्री योगी ने खुद ट्वीट कर दिया। उन्होंने लिखा कि भव्य राम मंदिर के निर्माण का पहला चरण संपन्न हुआ, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम तिरपाल से नए आसन पर विराजमान हो गए हैं। अयोध्या में मानस भवन के पास एक अस्थाई ढांचे में रामलला की मूर्ति को स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने भव्य मंदिर के निर्माण हेतु ग्यारह लाख का चेक भेंट किया। बुधवार की सुबह 3:00 बजे राम जन्मभूमि परिसर में स्थित गर्भ गृह में रामलला को पूजा अर्चन के बाद अस्थाई मंदिर में शिफ्ट किया गया है। मालूम हो कि कोरोना वायरस के मद्देनजर अयोध्या में भीड़ जुटने पर पूरे प्रदेश को लॉक डाउन कर दिया गया है। इस वजह से अयोध्या में भीड़ लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।