चन्दौली में गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की मदद करेंगे भाजपा के नियुक्त प्रभारी

चन्दौली में गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की मदद करेंगे भाजपा के नियुक्त प्रभारी

 चन्दौली। Covid -19 के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने किसानों की गेहूं खरीद में सभी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए कमर कस लिया है। उन्होंने क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद व उससे जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जनपद में ब्लॉक स्तर पर एक प्रभारी की नियुक्ति की है। श्री सिंह ने सभी प्रभारियों से कहा है कि वे अपने क्षेत्र के क्रय केंद्र की अव्यवस्था को तत्काल दूर कर किसानों को अधिक से अधिक सरकारी लाभ दिलाने में जुट जाएं। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने ब्लॉक स्तर पर जिन प्रभारियों की नियुक्ति की है, उनमें चन्दौली के लिए सुरेंद्र मौर्य मोबाइल-9936840885 , सकलडीहा राम सुंदर चौहान मोबाइल-9415982871, चहनियां संजय सिंह मोबाइल-8853667210, धानापुर हृदय नारायण दीक्षित मोबाइल 9956285405, बरहनी परमानंद सिंह मोबाइल7388673067, नियमताबाद भोला बिंद मोबाइल-9956103545, शहाबगंज प्रेम नारायण सिंह मोबाइल-9415378505, चकिया प्रदीप मौर्या मोबाइल-9936388633 व नौगढ़ ने मनीष सिंह मोबाइल-9415144302 को जिम्मेदारी दी गई है।