News Update: सकलडीहा-चहनियां मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत, शव सरकारी अस्पताल सकलडीहा में हुई सील भेजा पोस्टमार्टम

News Update: सकलडीहा-चहनियां मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत, शव सरकारी अस्पताल सकलडीहा में हुई सील भेजा पोस्टमार्टम



 सकलडीहा (चन्दौली) : उत्तर प्रदेश के चन्दौली जनपद में सकलडीहा कोतवाली के ताजपुर गांव 
निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मृतक का नाम मनीष यादव पुत्र रमेश यादव उम्र 22 वर्ष चहनिया से ताजपुर अपने घर आ रहा था.                                                   सकलडीहा इंटर कॉलेज का वह छात्र था. यह घटना कल लगभग रात 9:00 बजे की है. सकलडीहा स्वास्थ्य केंद्र पर बलुआ पुलिस द्वारा ग्राम प्रधान ताजपुर अमित सिंह एवं अन्य के साथ आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम हेतु चंदौली भेजा जा रहा है.                                         कल वह आल्टो कार से चहनियां की तरफ से अपने गांव ताजपुर (सकलडीहा कोतवाली) आ रहा 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई.              यह घटना उस समय घाटी जब उसकी कार बलुआ थाना के पपौरा गांव के समीप पेड़ से अनियंत्रित होकर भीड़ गई.                                           खबर पाकर घटना स्थल पर बलुआ थाना प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए थे. इस घटना से क्षेत्र में शोक व्याप्त है.