क्या जिला प्रशासन ने मीट, मुर्गा व मछली की बिक्री से हटा दी है रोक, दुविधा में दुकानदार स्वराज अभियान के नेता ने उठाया सवाल?

क्या जिला प्रशासन ने मीट, मुर्गा व मछली की बिक्री से हटा दी है रोक, दुविधा में दुकानदार स्वराज अभियान के नेता ने उठाया सवाल?


  ◆ स्वराज अभियान के नेता अजय राय ने कहा - चन्दौली में मीट की दूकानों पर रोक लगाने को उचित नहीं कहा जा सकता है , जब सरकार राजस्व के लिए लॉक डाउन में शराब की दुकानें खोल सकती है तो मीट, मुर्गा व मछली बेचने वाले दुकानें क्यों नहीं खुल सकती हैं, उनके राजस्व का क्या होगा?◆

चन्दौली ●, Purvanchal News Print: 
पुलिस प्रशासन द्वारा मीट - मुर्गा, मछली की बिक्री पर लगायी गयी रोक पूर्णतया अनुचित हैं.  ये बातें मंगलवार को स्वराज अभियान के नेता व मजदूर किसान मंच के प्रभारी अजय राय ने मुख्य मन्त्री उत्तर प्रदेश को भेजे गए पत्र में कही है. पत्र में उन्होंने कहा है कि सरकार यह कहती हैं कि          मीट, मछली पर रोक नहीं हैं, लेकिन चन्दौली जिला प्रशासन व नगर पंचायत ,नगर पालिका कहती है  लिखित आदेश दुकान खोलने में छूट देने की नहीं हैं. इसलिए दुकान नहीं खोलने दिया जा रहा हैं.  जबकि लॉक डाउन में ग्रीन जोन में दुकान खोलने की छूट मिली हैं,                                           तब भी मीट मुर्गा, मछली की दुकान खोलने के लिए आदेश नहीं मिल पा रहा हैं. जो पूरी तरह से अनुचित दिखता है. जबकि रमजान का महीना हैं एवं इदुल फित्तर त्योहार आने वाला है. इस सम्बन्ध में अजय राय ने कहा - इस समय जो मीट खाते हैं उनके लिए बहुत जरूरी खाद्य पदार्थों में एक है. इस समय रमजान में रोज़ेदारों सहित वह जो मीट खाते है उनके  लिए मीट प्रोटीन का सबसे बड़ा और सस्ता स्रोत होता है. 
श्री राय ने आगे कहा कि यह आदेश केन्द्रीय सरकार द्वारा जारी एडवाईजरी में जिसमें अंडा, मछली मुर्गा आदि को आवश्यक वस्तु मानते हुए बिक्री की अनुमति दी गयी है, इसलिए यह रोक उसके  विपरीत है. 
उन्होंने कहा कि पुलिस  था उत्तर प्रदेश सरकार से इस रोक को तुरंत हटाने का अनुरोध किया जाता है और  लॉकडाउन के नियम को पालन करते हुए सफाई के साथ सभी मीट मुर्गा मछली के दुकान खोलने की अनुमति देने की मांग की है