कैमूर जिला की बेटी वर्षा ने दसवीं परीक्षा परिणाम में बिहार टॉप टेन में बनाई अपनी जगह

कैमूर जिला की बेटी वर्षा ने दसवीं परीक्षा परिणाम में बिहार टॉप टेन में बनाई अपनी जगह

 
 
कन्या उच्च विद्यालय कल्याणपुर का पूरे प्रदेश में किया नाम रोशन
कैमूर/दुर्गावती, रिपोर्ट - संजय मल्होत्रा: बिहार राज्य के कैमूर जनपद में दुर्गावती थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरी की रहने वाली वर्षा मौर्या पिता सुरेश कुशवाहा ने बिहार प्रदेश के दसवीं परीक्षा के परिणाम में टॉप टेन में जगह बनाकर  कैमूर जनपद का नाम रोशन कर दिया है. वह प्रस्तावित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्याण पुर  दुर्गावती के कक्षा दसवीं में पढ़ती थी.                                      इस सफलता का श्रेय अपनी माता-पिता व शिक्षकों के साथ मेहनत को भी देती है. छात्रा बर्षा कुमारी मौर्या कहती है कि वह पढ़ाई कर डॉक्टर बनकर जनता की सेवा करना चाहती हूं.
      परिवार में जन्मी वर्षा अपने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता सुरेश तथा लकी कोचिंग सेंटर बिछिया के संचालक नरेंद्र सिंह कुशवाहा एवं शिक्षक अभिषेक सिंह उर्फ डब्लू के आशीर्वाद को दी है.  वर्षा मौर्या के इस कामयाबी हासिल करने को लेकर सभी गदगद हैं.
    बताते चलें कि लकी कोचिंग सेंटर बिछिया दुर्गावती जिसकी स्थापना सन 2007 में शिक्षक धर्मेंद्र सिंह ने एकलौता शिक्षण संस्थान को चालू किया था.
जो सर्वप्रथम सभी विषयों का एक साथ अध्ययन कार्य शहरी शिक्षण संस्थानों की तर्ज पर प्रारंभ हुआ था.
    तब से लेकर आज तक इस संस्था के छात्र-छात्राएं जिला स्तर पर अब्बल आते रहे हैं.

 क्या कहती हैं वर्षा मौर्य                                वह इस कोचिंग संस्थान में सन 2005 से लगातार  अध्ययनरत रही थीं और शिक्षक नरेंद्र सिंह कुशवाहा का शिक्षण कला अतुलनीय होने के साथ-साथ प्रेरणादायक भी है. मैं उनकी आभार प्रकट करती हूं 
और वर्षा ने यह भी बताया कि  मैंआगे की पढ़ाई कर डॉक्टर बनकर जनता की सेवा करना चाहती हूं.