बड़ी खबर: चंदौली में गणेशपुर बंधी का गेट क्षतिग्रस्त, अधिकारी बेपरवाह

बड़ी खबर: चंदौली में गणेशपुर बंधी का गेट क्षतिग्रस्त, अधिकारी बेपरवाह

 
 चकिया /चन्दौली: उत्तर प्रदेश के चन्दौली जनपद चकिया विकास खण्ड अन्तर्गत गनेशपुर बंधी का गेट गिर ध्वस्त हो गया है.                                 उस गेट का मरम्मत बंधी डिविजन द्वारा अभी तक नहीं कराया गया. यदि बरसात का मौसम आने के पहले मरम्मत नहीं कराया गया तो किसानों की भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. ज्ञातव्य हो कि बंधी से मौजा बभनी, सूपा,फत्तेपुए, सेमरा, कुदरा, नन्दपुर नोउड़िहा मझगवां के किसानों की सिंचाई होती हैं. यहां बंधी में फर्जी तरीके से मत्स्य पालन व आखेट कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा हैं. उन्हीं लोगों द्वारा गेट के पास जाली लगाया गया है और गेट गिरा दिया गया हैं ताकि बंधी का पानी किसानों के खेत में न जा कर बंधी में पड़ा रहे.                          इस सम्बंध में विभागीय अधिकारियों को पत्रक देकर अवगत करा दिया गया था जिस पर आज तक सिचाई विभाग द्वारा गेट का मरम्मत ठीक नहीं कराया गया.                                    जब यह मामला मजिस्ट्रेट चकिया के संज्ञान में आया तो उनके द्वारा मत्स्य पालन व मछली मारने पर रोक लगा दी गयी थी लेकिन इन दिनों आये दिन मछली मारने का कार्य अवैध रूप से हो रहा है.
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ व जिलाधिकारी चन्दौली को पत्र भेज कर बंधी गेट की मरम्मत कराये जाने क्षेत्रीय किसानों ने मजदूर किसान मंच के प्रभारी अजय राय, किसान राजनाथ सिंह पटेल, अरविंद सिंह सहित ने सिचाई विभाग से मांग की है.