साध्वी सविता बनीं गौ रक्षा वाहिनी का चन्दौली जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने माल्यापर्ण कर किया स्वागत

साध्वी सविता बनीं गौ रक्षा वाहिनी का चन्दौली जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने माल्यापर्ण कर किया स्वागत

Purvanchal News Print, चन्दौली: उद्धव ब्रह्म बाबा आश्रम कैली की साध्वी सविता बन देवी को राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने शनिवार को फूल मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया.
राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश सचिव विशाल सिमोन द्वारा साध्वी सविता बन देवी को गौ रक्षा वाहिनी महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत कर उनको प्रमाण पत्र भेंट किया. इस अवसर पर  कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया गया.                              इस दौरान इन्होंने कहा कि गौ रक्षा से जुड़कर महिलाओं को प्रेरित करने का काम करेंगी.आगे नवनियुक्त जिला अध्यक्ष साध्वी सविता बन देवी ने कहा कि गंगा के साथ-साथ गौ रक्षा करना हमारे हिंदू धर्म का परम कर्तव्य है. इसके लिए हम सभी को आगे आकर बचाने की जरूरत है.गंगा और गाय को बचाने की जिम्मेदारी हमारे ऊपर है.         जिसके लिए गांव- गांव जाकर लोगों को प्रेरित करने का काम किया जाएगा. इस मौके पर सचिव किशन जायसवाल, उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ,नगर अध्यक्ष सुजीत सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.