Breaking News Purvanchal News Print चन्दौली के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख शशिकांत राजभर का निधन

Breaking News Purvanchal News Print चन्दौली के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख शशिकांत राजभर का निधन


 ● भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख शशि कांत राजभर (65) का सोमवार की देर शाम निधन हो गया. उनका इलाज वाराणासी स्थिति एक हॉस्पिटल में चल रहा था. यह खबर लगते जनपद में शोक की लहर दौड़ गई. जानकारी के मुताबिक शशिकांत राजभर काफी दिनों से बीमार चल रहे थे.                अपने पैतृक गांव दोदौली ग्राम सभा के प्रधान भी रह चुके है. श्री राजभर भाजपा के टिकट पर कई बार विधानसभा व लोकसभा का दमदारी से लड़
चुके थे, मगर उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी. भाजपा के वरिष्ठ नेता व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबियों में उनकी गिनती होती थी. शशिकांत राजभर की लाश उनके गांव पहुंचते ही समाजवादी पार्टी के नेता सत्यनारायण राजभर उनके घर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. तथा उनके परिजनों को ढांढस बंधाया. कहा- शशिकांत सदैव गरीबों के लिए काम किया करते थे. ●                                                     लखनऊ: उत्तर प्रदेश के चन्दौली जनपद में सकलडीहा विकास खण्ड के दुदौली गांव के पूर्व ब्लाक प्रमुख शशिकांत राजभर 65 वर्ष की सोमवार की देर शाम वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. शशिकांत राजभर भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले एक बार लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे लेकिन उनको सफलता हाथ नहीं लग पाई. सकलडीहा ब्लाक के प्रमुख होने के साथ ही दो बार दुदौली गांव के ग्राम प्रधान भी रहे. वर्ष 2011 में विधानसभा व चुनाव 2004 लोकसभा चन्दौली से  चुनाव लड़ चुके हैं साथ ही इसके पूर्व सकलडीहा के ब्लाक प्रमुख 2010 से 2015 तक रहे. इसके अलावा दो बार ग्राम प्रधान बने हुए थे. ये भाजपा के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी में माने जाते थे. इनके निधन की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी. देर रात उनका शव उनके गांव पहुंचते ही समाजवादी पार्टी के नेता सत्यनारायण राजभर उनके घर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. तथा उनके परिजनों को ढांढस बंधाया. कहा- शशिकांत सदैव गरीबों के लिए काम किया करते थे.