Breaking News: इलिया में प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों का सामान उठा ले गए चोर

Breaking News: इलिया में प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों का सामान उठा ले गए चोर



इलिया(चन्दौली), रिपोर्ट-जय प्रकाश : जनपद चन्दौली के इलिया परिषदीय विद्यालय में चोरों ने किचन शेड का ताला तोड़कर उसमें रखा हुआ बर्तन जैसे बाल्टी ,कलछुल, गैस सिलेंडर व अन्य सामान समेट कर उठा ले गए.                       कोरोना संक्रमण के दौर में इस तरह की घटना से गांव में हड़कम्प मचा गया है. इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है.

विकास खण्ड शहाबगंज के ग्राम इलिया में स्थित प्रा०वि०इलिया प्रथम में गुरुवार की रातअज्ञात चोरों ने किचेन का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया है.                                                              चोर कमरे में रखा बर्तन जैसे बाल्टी,कलछुल और भरा हुआ सिलेंडर आदि चोरी कर ले गए.
विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में हुई घटना की सूचना खण्ड शिक्षा अधिकारी शहाबगंज और अन्य उच्चाधिकारियों को दे दी गई है.                      इसके साथ ही स्थानीय थाना प्रभारी इलिया मिथिलेश तिवारी को घटना की जानकारी दी गयी जिस पर उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है.