Breaking News: स्काउट गाइड संस्था ने खोला चन्दौली जनपद में मास्क बैंक

Breaking News: स्काउट गाइड संस्था ने खोला चन्दौली जनपद में मास्क बैंक

              ब्लॉक व तहसील में स्काउट गाइड कैडेट उपलब्ध करा रहे हैं अपने हाथों से बने स्वदेशी मास्क                                         Purvanchal News Print                      रिपोर्ट-श्रीराम तिवारी                            चन्दौली: उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जिला संस्था चंदौली ने स्काउट गाइड छात्रों, पदाधिकारी तथा स्काउट गाइड शिक्षकों के द्वारा ब्लाक एवम तहसील स्तर मास्क बैंक स्थापित किया है , इस आशय की जानकारी मास्क बैंक जिला समन्वयक स्काउट गाइड सत्य मूर्ति ओझा ने दी. उन्होंने बताया कि ब्लाक, तहसील स्तर पर मास्क बैंक स्थापित किया जा रहा है, जो शुद्ध कॉटन के कपड़े का सिला जा रहा है और पूर्ण रूप से स्वदेशी निर्मित होगा. उन्होंने आगे कहा कि आज पूरा देश कोरोना की चपेट में है.                                 मास्क सभी के लिए सरकार ने अनिवार्य भी किया है. ऐसे में जिनके पास मास्क नहीं होगा, उसे स्काउट गाइड के कैडेट अपने हाथ से स्वदेशी मास्क लोगों को उपलब्ध कराएंगे. मास्क बैंक स्थापित करने के लिये टीम गठित की गई है, जो कार्य अपने स्तर से प्रारम्भ भी कर दिया है.                    उन्होंने बताया कि सबसे पहले चकिया, नौगढ़ से कैलाश प्रसाद शिक्षक प्राथमिक, श्रीमती उषा प्रवक्ता आदित्य नारायण चकिया, रतन जायसवाल, मनीष खरवार चकिया, मुगलसराय तहसील ब्लाक से महेंद्र कुमार, पुनीता, वर्षा कुमारी एवम फिरोज खान नगरपालिका इंटर कालेज ,सदर तहसील ब्लाक चंदौली से डॉ राम चन्द्र शुक्ल प्रधानाचार्य, अमरेश बहादुर सिंह प्रधानाचार्य जनता इंटर कालेज काटा बीरेंद्र कुमार सिंह रजनीश भानु प्रताप सिंह, अंजू कुमारी,सैयद अली ,पूनम यादव,संगीता, सकलडीहा तहसील ब्लाक से डॉ एस के लाल  सुश्री पूनम सिंह सत्य मूर्ति ओझा  और    जे पी रावत की टीम कार्य कर रही है.                                    डीओसी सत्य मूर्ति ओझा ने बताया कि यह कार्य बड़े ही उत्साह से किया जा रहा है क्योंकि स्काउट गाइड हमेशा से देश हित और समाज सेवा में तल्लीन रहता हैं. डीआईओएस चंदौली डॉ विनोद कुमार राय एवम बीएसए भोलेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली ने इसे सराहनीय कदम बताया है.