सकलडीहा विधायक ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, कहा- कोरोना में जरूरतमंदों की मदद हो, ग्राम प्रधान हत्याकांड में पुलिस पर उठायी अंगुली

सकलडीहा विधायक ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, कहा- कोरोना में जरूरतमंदों की मदद हो, ग्राम प्रधान हत्याकांड में पुलिस पर उठायी अंगुली

                                                                                                                                      ◆ सपा नेता व सकलडीहा विधायक ने मंगलवार को डीएम नवनीत सिंह चहल को एक ज्ञापन सौंपा, कहा- कोरोना संक्रमण में जरूरतमंदों की मदद की जाए. आगे मौखिक तौर पर कहा कि- महड़ौरा ग्राम प्रधान हत्याकांड में सत्ता पक्ष के इशारे पर निर्दोषों को फंसाया गया है, हत्याकांड में सत्ता में बैठे शूटरों का हाथ बताया, दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग उठाई है ◆                           Purvanchal News Print, चन्दौली:  सपा नेेता व विधायक सकलडीहा प्रभु नारायण  सिंह     यादव मंगलवार को जिलाधिकारी से भेंटकर एक पत्रक सौंपा. उन्होंने कोरोना संक्रमण के दौरान व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर कराने की मांग की. वही हत्या में दोषियों पर कार्रवाई और निर्दोष लोगों को छोड़ने की भी मांग उठाई.
समाजवादी पार्टी के सकलडीहा विधायक ने डीएम को सौपें पत्र के माध्यम से कहा कि जनपद के तमाम मजदूर ,छात्र अन्य प्रांतों में फंसे हुए हैं. उनकी घर वापसी कराई जाए. सपा नेता ने कंट्रोल रूम में टेलीफोन नहीं मिलने की शिकायत  दर्ज कराई .                                                    उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों को रजिस्ट्रेशन कराने में काफी परेशानी हो रही है . स्थिति यह है कि आखिर ये लोग अपनी परेशानी किससे बयां करें, समझ से परे हो गया है. उन्होंने मौखिक तौर पर कहा-  महड़ौरा ग्राम प्रधान हत्याकांड में निर्दोष लोगों को फंसाएं जाने का आरोप लगाया. जिनको निर्दोषों को तत्काल रिहा करने की मांग की. उन्होंने दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की. यही नहीं गलत खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों  पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग रखी. इस मामले में खुला आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के इशारे पर ग्राम प्रधान की हत्या कराई गई है, जो लोग हत्या करने में साजिश रचे हैं.                                                             वह भी सत्ता पक्ष के हैं और हत्या करने वाले शूटर भी सत्ता पक्ष के लोगों के करीबी है.जिसके दबाव में पुलिस भी निर्दोष लोगों को फंसाकर जेल भेजने का काम किया है. इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव प्रभात यादव , छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप यादव, मनोज मास्टर सहित तमाम लोग मौजूद रहे.