Breaking News: गरीबों के मसीहा व पूर्वांचल के जमीनी नेता थे पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह
Harvansh Purvanchali6/01/2020 12:35:00 pm
◆ पूर्व विधायक के निधन पर पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा ने जताया शोक ◆ उनके बताए संघर्षों से प्रेरणा लेकर पूर्वांचल में काम करने का लिया संकल्प चुनार (मिर्ज़ापुर): छात्र जीवन से राजनीति शुरू करने वाले चुनार के पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह के निधन पर सोमवार को पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नारायणपुर पटेल चौक चौराहे पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में श्रद्धाजंलि देेेकर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए जनमोर्चा नेता ने कहा कि उनके निधन से हमनें गरीबों के मसीहा व एक जमीनी नेता को खो दिया है. वे निरंतर क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष किया. वे अपनों के दुख दर्द हरणकर्ता थे.उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सिंह के संघर्षों का देन है कि सरकार को रामनगर पक्का पुल टैक्स माफ करना पड़ा था. उन्होंने कहा कि वह कुर्मी समाज में जरूर जन्मे थे, लेकिन हर जाति धर्म के लोगों के लिए बराबर संघर्ष किया. वे पूर्वांचल की गरीबी और बदहाली को लेकर बराबर चिंतित रहते थे. वे चाहते थे कि पूर्वांचल का समग्र विकास हो. उन्होंने कहा कि जनमोर्चा उनके संघर्षों की कहानी अपने रिकार्ड में दर्ज कर उससे प्रेरणा लेेगा. शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया. शोक सभा में जनमोर्चा नेता के अलावा विवेकानंद सिंह, आनंद, आजाद, दीपू सिंह, आनंद सिंह उर्फ पूर्व ब्लाक प्रमुख आदि शामिल हुए.