चकिया में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे आधा दर्जन के खिलाफ मुकदम

चकिया में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे आधा दर्जन के खिलाफ मुकदम

                                               चकिया/चन्दौली: कोतवाली क्षेत्र के बीकापुर गांव में पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, मामला इतना तूल पकड़ लिया कि एक दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए.                                    सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया.दोनों पक्षों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है. इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
बता दें कि पुरानी रंजिश व भूत-प्रेत व अधंविश्वास को लेकर रामअचल मौर्य और नारद मौर्य के बीच  मामूली कहासुनी बाद में भारी विवाद में बदल गई, देखते-देखते दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडा लेकर आपस मे भिड़ गए सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरबी ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया.                                                 कोतवाल रहमतुल्ला खान ने बताया कि दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध 323, 504 और 506, के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.