कृष्ण भगवान को गाली देने वाले कथा वाचक मुरारी बापू का किया गया पुतला दहन

कृष्ण भगवान को गाली देने वाले कथा वाचक मुरारी बापू का किया गया पुतला दहन

 By:संजय मल्होत्रा

दुर्गावती/ कैमूर (बिहार): स्थानीय थाना अंतर्गत कर्मनाशा बाजार में अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के जिला अध्यक्ष ऋषिकेश यादव के नेतृत्व में कथा वाचक मुरारी बापू का पुतला दहन कर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया.

" कथावाचक मुरारी बापू ने भगवान श्रीकृष्ण व बलराम और उनके परिवार को चोर तथा शराबी बताया है. जिससे अहिर समाज एवं कृष्ण भगवान के भक्तों को काफी ठेस पहुंचा है. "

 और उनकी आस्था आहत हो गई. पुतला दहन करते हुए मुरारी बापू मुर्दाबाद और मुरारी बापू माफी मांगो का नारा लगाया जा रहा था. और साथ ही जय यादव, जय माधव जोरदार नारे से कर्मनाशा बाजार घंटों गूंजता रहा.                                                                               "अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा इस सरकार से मांग करते हुए कहा कि ढोंगी कथा वाचक मुरारी बापू के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाए. और तत्काल उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाए. यहीं नहीं मोरारी बापू यादव समाज से आकर माफी मांगे.अन्यथा जन आंदोलन करने को बाध्य एवं विवश हो जाएंगे. "                                                                                     विरोध प्रदर्शन करने में जिला कमेटी के सदस्य शशि यादव गोविंद यादव छात्र जिला अध्यक्ष शिवालाल यादव, अक्षय यादव चंदन यादव, मुकेश कुमार, बृजेश यादव, आमोद यादव, रोहित यादव, अखिलेश यादव, चंदन यादव, प्रमोद कुमार, अभिषेक कुमार, अरविंद कुमार, अजय कुमार, प्रदीप यादव, मुनिल यादव, पिंटू कुमार, मुकेश कुमार, सत्यांशु कुमार ,अंकित यादव, पवन यादव, चंदू भाई आदि काफी संख्या में लोग शामिल रहे.