बेमिसाल: निजी पैसे से शिक्षक ने विद्यालय के मुख्य सड़क का कराया निर्माण

बेमिसाल: निजी पैसे से शिक्षक ने विद्यालय के मुख्य सड़क का कराया निर्माण


◆ वर्ष1958 में बनें विद्यालय में जाने के लिए अभी तक नहीं था कोई बड़ा रास्ता 

By-Sanjay Malhotra            दुर्गावती: बिहार राज्य के कैमूर जनपद में दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत ग्राम छावों के इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष तिवारी ने एक मिसाल कायम किया है.

 वे अपनी जेब के पैसे से उक्त विद्यालय के मुख्य मार्ग को सड़क के रूप में तब्दील कर दिया है. वर्ष1958 में ही ग्राम छाव गांव के विद्यालय का निर्माण हुआ था.

लेकिन आज तक विद्यालय मुख्य सड़क से कटा हुआ था, विद्यालय से लगभग डेढ़ सौ मीटर दक्षिण से ग्राम छवों और मधूरा के बीच एक पथमार्ग का निर्माण कराया जा रहा है.

 लेकिन इस विद्यालय के आसपास कुछ निजी जमीन होने के कारण मुख्य मार्ग से नहीं जुड़ पाया था.

 जिसके चलते विद्यालय में आने-जाने वाले बच्चों का तथा शिक्षकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था.                                                 यह स्थिति काफी दिनों से चली आ रही थी.परन्तु ग्राम छांव के दो किसान मुख्य मार्ग को बनाने के लिए अपना भूमि दान कर इस महत्वपूर्ण कार्य मे बड़ा योगदान किया है.                    भूमि दाता सुनील कुमार सिंह और वीरेंद्र कुमार सिंह है जो अपने भूमि का दान करके इस पुनीत कार्य को संपन्न कराया है.

 जिसमें मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष तिवारी और प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है.                                        जिन्होंने अपने निजी कोष से इस विद्यालय के रोड का निर्माण कराने का निर्णय लेते हुए एक साथ तन मन धन से लगे रहे. और मिट्टी करण की शुरुआत के साथ- साथ सड़क निर्माण का कार्य  प्रारंभ कर दिया गया है.               गौरतलब है कि उक्त विद्यालय के एक ही प्रांगण में मध्य विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है.

 इस मार्ग के जुड़ जाने से यहां आने- जाने वाले छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ- साथ सभी ग्रामीण जनता को काफी सुविधा होगी.                                विदित हो कि उक्त विद्यालय का निर्माण 62 वर्ष पूर्व में ही किया गया था लेकिन आज तक उक्त विद्यालय को आने जाने के लिए पूर्ण रूप से कोई रास्ता नहीं बन पाया था.

 इस रास्ते को बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी कई बार प्रयास किया गया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पायी थी.                           

इसी बीच में दुर्गावती प्रखंड के धनेछा गांव निवासी संतोष तिवारी उक्त विद्यालय में प्रधानाध्यापक के रूप में दिसंबर 2019 में विद्यालय का कार्यभार संभाला और बिजली की सुविधा से लेकर स्कूल की सारी सुविधाओं को मुहैया कराने में काफ़ी मदद कर रहे हैं ताकि लॉक डाउन खुलने के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं आसपास के ग्रामीण जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो सके.                                                                                      इस नेक कार्य के लिए स्कूल के प्रधानाध्यापक की चौतरफा सराहना हो रही है क्यूंकि यह एक बेमिसाल कार्य किया है.