हैवानियत की सारी हदें पार कर छः वर्षीय की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, थाने में शिकायत दर्ज

हैवानियत की सारी हदें पार कर छः वर्षीय की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, थाने में शिकायत दर्ज


By:Jaiy Prakash

इलिया/चन्दौली : यूपी के चन्दौली जनपद में इलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक मासूम से बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है.                   इस मामले की थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है. जानकारी के मुताबिक इलिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मासूम को खण्डहर में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया .                                                                                                 इस मामले में पीड़ित मासूम के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. जिस पर पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किराने की दुकान पर छह वर्षीय मासूम कुछ खरीदने गयी हुई थी.                              इस दौरान आरोपी ने बच्ची को बहला फुसलाकर कर खण्डहर में ले गया और अनैतिक कुकृत्य करने लगा. इस बीच वहां से कुछ ग्रामीण गुजरे तभी उनको लड़की के रोने की आवाज सुनाई दी तो लोग खण्डहर में पहुंचे तो वहां का नजारा देख कर सन्न रह गए. वहीं अपनी ओर आते हुए ग्रामीणों को देखकर आरोपी भाग गया.                                           ग्रामीणों ने उक्त घटना की सूचना मासूम के घर वालों को दी. घर वालों ने उक्त कुकृत्य की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा पंजीकृत कर बालिका को मेडिकल के लिए भेज दिया है. अभी तक आरोपी पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया है.