कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी की विरोध कांग्रेसी राज्यपाल से मिले
Harvansh Purvanchali6/03/2020 03:18:00 pm
Purvanchal News Print लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को यूपी गवर्नर आनंदीबेन पटेल से भेंट कर उनकी रिहाई का अनुरोध किया. कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अनुराधा मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने कुछ गंभीर प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिससे उनकी जमानत नहीं हो पा रही है, यही नहीं जेल में पार्टी नेताओं को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है. साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के साथ कैदियों जैसा व्यवहार किया जाता है.