कैमूर की बेटी ने किया नाम रोशन, नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

कैमूर की बेटी ने किया नाम रोशन, नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

                                                            By: Sanjay Malhotra
  
दुर्गावती: जहां समाज नारी सशक्तिकरण की बात करता है और आधुनिक युग में कई भारतीय महिलाएं कई सारे महत्वपूर्ण राजनीतिक तथा प्रशासन पदों पर पदस्थ है.
     नारी चाहे पढ़ाई हो या खेलकूद हो अथवा अंतरिक्ष विज्ञान हमारे देश के स्त्री समाज किसी से पीछे नहीं है. वे आगे बढ़ रही हैं और अपनी शक्तियों से देश का गौरव बढ़ा रही है. ऐसा ही एक मिसाल कायम किया है बिहार राज्य के कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड की बेटी यशस्वी जायसवाल यूसी जो प्राथमिक विद्यालय सोनाव से पांचवी पास कर नवोदय विद्यालय में चयनित हुई है.                                                       
इस तरह से क्षेत्र की लड़कियां महिलाएं प्रखंड ही नहीं पूरे जिले का नाम रोशन कर रही हैं.उस बच्ची के पिता सुनील जायसवाल डिस्ट्रिक्ट अकाउंट मैनेजर रोहतास में कार्यरत हैं. और माता सुषमा जायसवाल टेन प्लस टू मोहनिया में शिक्षक के पद पर कार्यरत है.
 जिनकी बेटी यशस्वी जयसवाल यूसी ने नवोदय विद्यालय में अपना जगह बनाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है. बच्ची के दादा श्री ईश्वर चंद्र प्रसाद हैं.
     
                                                           जो मिडिल स्कूल से रिटायर हेड मास्टर है.  छात्रा यूसी का शिक्षा ग्रहण प्राथमिक विद्यालय सोनाव में हुआ है. जहां के हेड मास्टर शशिकांत पांडे ने बताया कि बच्ची सभी छात्रों में पढ़ने लिखने में काफी तेज थी. जो आज हमारे विद्यालय का नाम रोशन किया है. छात्रा यशस्वी जायसवाल यूसी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि आगे पढ़ लिखकर डॉक्टर बनना चाहती हूं.