बापू मोरारी के श्रीकृष्ण पर अभद्र टिप्पणी से नाराज सपाइयों ने पुतला जलाया , विरोध प्रदर्शन

बापू मोरारी के श्रीकृष्ण पर अभद्र टिप्पणी से नाराज सपाइयों ने पुतला जलाया , विरोध प्रदर्शन

डीडीयू नगर(चन्दौली) : प्रखर रामायण वाचक मोरारी बापू द्वारा श्रीकृष्ण पर अभद्र टिप्पणी किए जाने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को मानस नगर में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया. आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने  मुरारी बापू मुर्दाबाद के नारे भी लगाए.

कभी-कभी हमारे देवी देवताओं के ऊपर ऋषि महात्मा भी गलत टिप्पणी  कर बैठते हैं. "कथावाचक मुरारी बापू द्वारा श्रीकृष्णा के ऊपर अभद्र टिप्पणी करके इन दिनों सुर्ख़ियों में आ गए हैं. इनकी जगह- जगह आलोचनाएं विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं."                                                इसे लेकर खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव के नेतृत्व में मानस नगर में मोरारी बापू का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया.                                                        इस मौके पर ग्राम प्रधान रामविलास यादव, मनोज मास्टर, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप यादव मौजूद रहे. वहीं दूसरी तरफ भाजपा युवा नेता अरविंद यादव उर्फ बबलू ने भी अलीनगर थाने में इनके खिलाफ एसएसओ बृजेश चंद्र त्रिपाठी को पत्रक सौंपा.