रहस्यमय ढंग से लगी आग से हजारों रुपए का किराना सामान जलकर खाक
Harvansh Purvanchali6/12/2020 03:41:00 pm
◆ परिजनों के समझ भुखमरी का संकट बढ़ा, क्षेत्रीय नागरिकों ने की आर्थिक मदद की मांग चन्दौली: अलीनगर थाना क्षेत्र के चकिया तिराहे के समीप शुक्रवार की भोर में रमेश के जनरल स्टोर की दुकान में रहस्यमय ढंग से लगी आग से हजारों रुपए मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया.
अलीनगर निवासी रमेश गुरुवार की देर शाम दुकान बंद कर अपने घर सो रहा था. शुक्रवार की भोर में अचानक अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई. जिससे दुकान के अंदर का सामान धू-धू कर जलने लगा. आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड के अथक प्रयास के बाद भी सभी सामान जलकर नष्ट हो गया.
लॉक डाउन के बाद से ही दुकान बंद होने के कारण आर्थिक तंगी झेल रहा है परिवार किसी प्रकार दुकान से जीविकोपार्जन कर रहा था कि आग के आगोश में आने से जीवकोपार्जन समाप्त होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. इस परिवार के समझ भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है दुकानदार परिवार को शमशाद अहमद, अमित सिंह, पंकज गुप्ता , संतोष यादव, श्रवण यादव आदि लोगों ने शासन से आर्थिक मदद दिलाने की मांग जिलाधिकारी चन्दौली से की है.