गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग से अफरा-तफरी, हजारों का सामान जला
Harvansh Purvanchali6/13/2020 08:32:00 pm
By: Sanjay Malhotra
दुर्गावती: बिहार राज्य के कैमूर जनपद के दुर्गावती थाना अंतर्गत ग्राम आदर्श नुआंव मैं बसंत बिंद के घर सिलेंडर से ईंधन गैस लीक होने से आग लग गई ।
गैस लीक होने से आगजनी में घर के परिजन सभी लोग बाल-बाल बच गए, हालांकि हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. ईंधन गैस सिलेंडर से गैस के लीक होने की खबर से आसपास के पड़ोसियों में हड़कंप मच गया. आग इतना तेजी से फैला की एक घर में कपड़ा और किचन का सभी सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को तत्काल फोन कर सूचना दी. यह सूचना पाते ही कुछ ही समय बाद फायर बिग्रेड पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. वहीं स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो आग इतना भयावह रूप पकड़ लिया था कि फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंचता तो आग कई घरों को लपेट में ले लेती और यहां भयावह स्थिति बन सकती थी. इस आगजनी में इस परिवार का हजारों की क्षति हुई है.