Breaking News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल

Breaking News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल


ककरैत घाट पर चार पहिया वाहन के चपेट में आने से हुई दुर्घटना
                                                         दुर्गावती, रिपोर्ट संजय मल्होत्रा  : बिहार राज्य के कैमूर जनपद के दुर्गावती थाना अंतर्गत यूपी- बिहार बॉर्डर सीमा सरहद ककरैत 
घाट पर चेक पोस्ट के सामने उत्तर प्रदेश से बिहार की तरफ जा रही चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश जमानियां के ओरचक गांव निवासी बंसी गुप्ता एवं उनके पुत्र गोलू गुप्ता बाइक पर सवार होकर  दुर्गावती क्षेत्र से अपने घर जा रहे थे. तभी अचानक सामने से आ रही चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया.
जिसमें दोनों बुरी तरह से घायल हो गए. मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया.
जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को बनारस ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया. इसी बीच रास्ते में ही बुजुर्ग दंपति बंसी गुप्ता की मृत्यु हो गई और उनके पुत्र घायल गोलू गुप्ता को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कर दिया गया.
 जहां उसका इलाज चल रहा है. जब परिवारीजनों को खबर लगी तो उनके ऊपर दुःखों का पहाड़ टूट गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी.
वहीं दूसरी तरफ दुर्गावती पुलिस
ने चार पहिया वाहन को चालक समेत गिरफ्तार कर थाने में जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.