Crime News: चन्दौली के महुंजी में जमीनी विवाद में दो को लगी गोली, मौके पर पहुंचे एएसपी समेत भारी पुलिस बल

Crime News: चन्दौली के महुंजी में जमीनी विवाद में दो को लगी गोली, मौके पर पहुंचे एएसपी समेत भारी पुलिस बल

By- श्री राम तिवारी                                   महुंजी/चन्दौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में धीना थाना क्षेत्र के महुंजी गांव में मंगलवार की देर शाम जमीनी विवाद में कहासुनी के बाद गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना में घायल दो लोंगो को ट्रामा सेंटर वाराणासी भेज दिया गया है.                                                                     इस घटना में घायलों का नाम राजू व लक्ष्मण बताया जा रहा है. यह गोली राजस्व विभाग की मौजूदगी में चली है. मामला यह है कि चकनाली की खुदाई के लिए पैमाइश की जा रही थी. यहां ग्राम प्रधान बृजेश यादव की देखरेख में यह पैमाइश राजस्व विभाग कर रहा है था. तभी गांव के कुछ लोगों ने विरोध कर दिया.इसके बाद आपस में कहासुनी शुरू हो गई. इसके बाद विरोध कर रहे एक व्यक्ति ने गोली चला दी.                           जिससे पैमाइश के लिए जंजीर पकड़े राजू (26) व लक्ष्मण (33) को गोली लग गयी जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए. आनन फानन ने इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया फिर हालत बिगड़ने पर वहां से ट्रामा सेंटर वाराणासी रेफर कर दिया गया है.                                          फिलहाल इस घटना में दो व्यक्ति के घायल होने की खबर है. जो बिंद बिरादरी के हैं. खबर पाकर मौके पर सबसे पहले कंदवा एसएचओ टीबी सिंह पहुंचे, उसके एएसपी चन्दौली प्रेमचंद, सदर सीओ कुंवर विजय सिंह मौके पर डट गए हैं. वहीं, धीना, धानापुर, सैयदराजा व अन्य थानों की पुलिस फोर्स महुंजी गांव घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. यह गोली किन कारणों से चली है और इस घटना के विवाद के पीछे असली वजह क्या है. फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस गोली चलाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में जुट गई.