सपाइयों ने केक काटकर अखिलेश यादव का 47 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया
7/01/2020 02:28:00 pm
◆ जन संदेश साइकिल यात्रा का हुआ शुभारंभ ◆ भाजपा की जन विरोधी नीतियों को करेंगे उजागर चन्दौली: मुग़लसराय सपा कार्यालय पर बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया. कार्यकर्ताओं ने उनके लंबी दीर्घायु की कामना की. वहीं जन संदेश यात्रा का शुभारंभ हुआ. जिसके माध्यम से भाजपा की जन विरोधी नीतियों को उजागर किये जाने का संकल्प लिया गया. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47 वां जन्मदिन सपा कार्यालय पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में केक काटकर मनाया गया. इस दौरान इन्होंने कहा कि इनके जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प के तौर पर जनसंदेश यात्रा का शुभारंभ किया है. इसके तहत आम लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों व सपा कार्यकाल में हुए कार्यों को बताने का काम कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर करेंगे. यह जनसंदेश यात्रा एक महीने तक कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जाएगा. इसके साथ ही भाजपा के गलत नीतियों को उजागर करने का काम भी करेंगे. आगे कहा- भाजपा सरकार जनधन खाते में मात्र ₹500 देकर लाइन लगवाने का काम कर रही है. जबकि सपा सरकार में ₹1000 पेंशन देने का काम किया गया था. नोटबंदी ,जीएसटी लगाकर व्यापारियों आम लोगों की कमर तोड़ने का काम किया गया है. किसान ,मजदूर बदहाली जैसा जीवनयापन करने को मजबूर है. इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबू लाल यादव, विधानसभा अध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी, ब्लाक प्रमुख महेंद्र पासवान, प्रेम नाथ तिवारी,अवसाफ अहमद आनेश कुमार मौर्या, विक्की प्रधान ,अजय यादव ,सिकंदर पासवान, रमेश सभासद, वीरेंद्र यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे. ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव ने मनाया जन्मदिन वहीं मानस नगर कैंप कार्यालय पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव के नेतृत्व में केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया . इस मौके पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, पूर्व प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी धीरज यादव ,गुड्डू यादव, प्रिंस मिश्रा ,अजीत प्रधान ,विनय यादव डब्बू सभासद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे. कोरी में भी मना अखिलेश यादव का जन्म दिन सपा कार्यकर्ताओं ने कोरी गांव में जिला पंचायत सदस्य मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया. इस मौके पर जूठन तिवारी ,अमरनाथ सिंह, सुरेंद्र यादव, डॉक्टर राजकुमार यादव ,रामनिवास यादव ,राम लाल यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे. रिपोर्ट-श्रीराम तिवारी
Tags