चन्दौली में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 735, डिस्चार्ज हुए 470

चन्दौली में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 735, डिस्चार्ज हुए 470

                 
                                          प्रतीकात्मक फोटो
                                                                                                 चन्दौली: जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या 735 महुँच चुकी है. रविवार को देर शाम प्राप्त परिणाम में नौ लोगों कि रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. जिनमें से 2 महिला तथा 7 पुरूष हैं. ये सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं. इनमें से 2 स्वास्थ्य कर्मी, 1 फल विक्रेता है. इनमें से 4 वाराणसी में रह रहे है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः धानापुर से 1, शहाबगंज से 2, नौगढ़ से 1, व डी.डी.डी.यू. नगर के 1 रहने वाले हैं. इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है. इनके अतिरिक्त आज एल-1 से 32 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये हैं.
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 735 केस पहुंच गया है. जिनमें एक्टिव केस की संख्या 258 है व 470 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके हैं तथा कुल मृतकों की संख्या 7 हो चुकी है. रिपोर्ट-भूपेंद्र कुमार