अधिकारियों ने नहीं सुनि तो अब खुद सिकंदरपुर उद्योग व्यापार मण्डल करेगा बाजार को सेनेटाइज

अधिकारियों ने नहीं सुनि तो अब खुद सिकंदरपुर उद्योग व्यापार मण्डल करेगा बाजार को सेनेटाइज



फोटो pnp: बैठक में व्यापारीगण
                                                                                                 चकिया (चन्दौली):
सिकंदरपुर उद्योग व्यापार मण्डल की एक आवश्यक बैठक संगठन अध्यक्ष शीतला प्रसाद केशरी के आवास पर अमित सिंह की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई.
बैठक में गाँवो में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए शासन से मांग के बावजूद सिकंदरपूर बाजार को साफ-सफाई और सेनेटाइजर नही होने से व्यापारी वर्ग नाराज हैं.बाजारों में बाहरी लोगों का आना- जाना लगा रहता है 
ऐसे में व्यापारी अपने आप को ज्यादा असुरक्षित महसूस करते हैं.
व्यापार मंडल अध्यक्ष शीतला केशरी ने बताया कि 1076 पर लगातार शिकायत दर्ज के बाबजूद कोई कार्यवाही और कार्य नही हो रहा है तो
संगठन व्यापार मंडल उपाध्यक्ष समाजसेवी सत्य प्रकाश के आर्थिक सहायता से बाजार के साथ गलियों में सफाई कार्य कई सालों से होता आ रहा है.
ऐसे में जल्द ही व्यपारियो के आपसी सहयोग से चंदा से बाजार को जल्द सेनेटाइज़िंग कराने पर कार्य किया जायेगा.
बैठक के अंत में गत दिवस व्यापारी बसंत केशरी 70 वर्ष के निधन पर मिनट का मौन रखा गया और ईश्वर से प्रार्थना किया गया कि परिवार को सम्बलता प्रदान करे. मृत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे.  मीटिंग में सत्य प्रकाश गुप्ता जी, श्याम रस्तोगी,,संजय जायसवाल, राजू गुप्ता, साबिर ,बिमलेश विश्वकर्मा, रमेश गुप्ता सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे. रिपोर्ट: भूपेन्द्र कुमार