कांग्रेस और बीजेपी नहीं चाहती देश व प्रदेश का विकास:संजय चौधरी

कांग्रेस और बीजेपी नहीं चाहती देश व प्रदेश का विकास:संजय चौधरी

                                                            
                                        स्रोत:Google
                                                                                                                                                                                             ◆
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान 

दुर्गावती /कैमूर, : बिहार में ज्यों-ज्यों विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, उसकी  चर्चा  चौक- चौराहे पर ग्रामीण करते नजर आ रहे हैं. रविवार की दोपहर दुर्गावती में पहुंचे राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौधरी उर्फ साहनी ने  देश की बड़ी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता का दुरुपयोग करने वाली यह पार्टी दलित अति पिछड़ा , पिछड़ा विरोधी है, इसके नेता  नहीं चाहते कि देश का विकास हो. दिन-प्रतिदिन देश का आर्थिक स्थिति गिरती ही जा रहा है.वहीं बिहार में राजद एवं जदयू दोनों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लालू की जंगलराज और 15 साल नीतीश की मंगल राज इन दोनों दल को बिहार में राज करते हुए 30 साल हो गए हैं.
 जबकि बिहार में आज भी बेरोजगारी चरम सीमा पर देखी जा रही है. यह लोग चुनाव से पहले देश से गरीबी मिटाने की बात करते हैं और सत्ता में आने के बाद गरीबों को ही मिटाने का कुचक्र रचते हैं. राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता कहते हैं कि शराब बंद है लेकिन शराब की होम डिलीवरी धड़ल्ले से हो रही है. पुलिस आये दिन शराब बरामद करती है. सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है कि यह शराब कहां से आते हैं. लॉक डाउन की स्थिति में यूपी-बिहार बॉर्डर पर लाखों की संख्या में अन्य राज्यों से प्रवासी मजदूर आते रहे और बिहार सरकार शुद्ध भोजन व प्रवासियों की कोई उत्तम व्यवस्था नहीं कराई थी. यही नहीं बल्कि प्रवासी मजदूरों के भोजन में बहुत बड़ा घालमेल किया गया है, मौके पर पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौधरी व राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश चक्रवर्ती व कार्यकर्ता मनोज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे. रिपोर्ट:संजय मल्होत्रा