चन्दौली: पैसा चुकाने की डर से खुद ही रच दिया था अपहरण की साजिश, पुलिस ने धर दबोचा

चन्दौली: पैसा चुकाने की डर से खुद ही रच दिया था अपहरण की साजिश, पुलिस ने धर दबोचा

                                                         
फोटो:पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
                                                                                                                                              चन्दौली: यह खबर यूपी के चन्दौली ज़िले के कंदवा थाना क्षेत्र की है. जहां पुलिस ने अपहरण के एक मामले का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने उसी शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसका गायब होने की रिपोर्ट उस शख्स की पत्नी द्वारा लिखवाया गया था. फिलहाल पुलिस अभियुक्त पर  कई धाराओं में कार्रवाई करने की बात कह रही है.                                                                                                     दरअसल, कंदवा थाना क्षेत्र निवासिनी अनिता गुप्ता बीते 6 जुलाई को अपने पति गोरखनाथ गुप्ता की गायब होने की रिपोर्ट कंदवा थाने में लिखवाई थी और अनिता गुप्ता ने अपनी पति को गायब करवाने का शक धीना थाना क्षेत्र निवासी उपेंद्र सिंह व उसके पुत्र विवेक सिंह पर जाहिर किया था,                                                   जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी. वहीं पुलिस को उपेन्द्र व विवेक को लेकर कोई पर्याप्त व स्पष्ट सबूत नहीं मिल सका.

इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गायब हुए गोरखनाथ टाटा जेस्ट कार से सैयदराजा होते हुए अपनी पत्नी से मिलने जा रहा है. कंदवा पुलिस बगैर देर किये बताए हुए स्थान पर पहुंची और गोरखनाथ को कार से गिरफ्तार कर लिया गया. और उससे पूछताछ शुरू कर दी गई. इसके बाद जो तथ्य सामने आया, वो चौकाने वाली थी.         
फोटो: मीडिया के सामने चन्दौली सदर सीओ
                                                                                                   कंदवा पुलिस के मुताबिक गोरखनाथ ने बताया कि उसने उपेंद्र सिंह से धान खरीदा था जिसका कुल 3 लाख 82 हज़ार रुपया चुकाना बाकी था और उपेंद्र सिंह बार-बार पैसों के लिए दबाब बना रहा था. जिस कारण वो घर से फरार हो गया ताकि इल्जाम उपेंद्र सिंह पर लगे. वहीं पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की जा रही है.


सीओ सदर कुंवर प्रताप ने बताया कि पैसा चुकाने से बचने के लिए अपहरण का नाटक करने वाले को पुलिस ने बड़े ही नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया है. जब वह पुलिस व गांव वालों से छिपकर अपनी पत्नी से मिलने के लिए कार से यहां आया था. पुुुलिस ने इन अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कंदवा में मु0अ0सं0 64/2020 धारा 365/120B/182/34 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है. पुलिस ने इसके साथ दो साजिश कर्ताओं को भी पकड़ा है.     रिपोर्ट:भूपेंद्र कुमार